आज दोनों को है पहली जीत की तलाश, करो या मरो के लिए उतरेंगे मैदान में CSK और SRH, जानिए पिच और मौसम का मिजाज़

    Loading

    -विनय कुमार

    आज IPL 2022 के ताज़ा सीजन का 17वीं भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH IPL 2022) के बीच होगी। यह मुकाबला नवी मुंबई डीवाई पाटिल स्टेडियम में  दोपहर 3:30 बजे आरंभ होगा। इस सीजन में CSK ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में उसकी करारी हार हुई है। वहीं SRH ने भी अब तक खेले दोनों मैचों में हार का सामना किया है। ऐसे में आज का मुकाबला करो या मरो वाला होगा। दोनों ही टीम को एक जीत की तलाश है। 

    आज का मैच

    • मैच नंबर: 17
    • तारीख: 9 अप्रैल
    • टॉस: 3:00 बजे
    • समय: 3:30 बजे से
    • स्थान: डीवाई पाटिल स्टेडियम

    पिच का मिजाज़

    एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium CSK vs SRH IPL 2022) की पिच गेंदबाजों की मददगार होगी। इस पिच पर  तेज गेंदबाजों को बाउंस भी मिलेगी। 180+ रन का टारगेट इसपर खेलने वाली टीम के लिए कठिन होता है। लेकिन, इस मैदान पर खेले गए IPL 2022 के पहले ही मुकाबले में 200+ का स्कोर भी RCB बचा नहीं सकी थी। पर, तस्वीर का एक रुख ये भी देखा गया कि, इस मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में 129 रनों का टारगेट भी कठिन दिखा। तीसरे मुकाबले में यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम RR ने जीत हासिल की थी। 194 रनों के टारगेट का बचाव करते हुए Rajasthan Royals ने Mumbai Indians को 170 पर ही थमा दिया था।

    मौसम का मिजाज़

    मिली जानकारी के मुताबिक, आज 9 मुंबई और आसपास का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मैच के दौरान आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे। हवा 33 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी। मैच के दौरान तूफान की कोई संभावना नहीं है। आज के मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

    CSK की संभावित Playing-XI

    ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), रॉबिन उथप्पा, मोइन अली (Moeen Ali), अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja Captain)), एमएस धोनी (MS Dhoni Wicket-keeper), शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रिटोरियस (Dwayne Pretorius), मुकेश चौधरी।

    SRH की संभावित Playing-XI

    केन विलियमसन (Kane Williamson Captain), अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम (Aiden Markram), राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi), निकोलस पूरन (Nicolas Pooran Wicket-keeper), अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन (T Natrajan), उमरान मलिक (Umran Malik)।