PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    -विनय कुमार

    गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शशांक सिंह (Shashank Singh) ने IPL 2022 में वन डेब्यू मैच में गज़ब ढा दिया। बीती बुधवार 27 अप्रैल की रात SRH बनाम GT के मुकाबले में शशांक सिंह ने 6 गेंदों  का सामना किया और 400 की स्ट्राइक रेट से 25 रन बनाए और नॉट आउट रहे। IPL 2022 के 40वें मुकाबले में SRH ने GT को जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य रखा था।

    इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़  करते हुए SRH ने 6 विकेट पर 195 रन बनाए थे। SRH की तरफ से अभिषेक शर्मा और एडेन मारक्रम ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। GT की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए और अपनी धार दिखाई।

    गौरतलब है कि बीती रात शशांक सिंह अपनी टीम की बल्लेबाज़ी के 19वें ओवर में बैटिंग करने मैदान में उतरे।  पारी में तभी 10 गेंदों का खेल बचा था। उन्हाेंने अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) की पहली गेंद पर चौका ठोका। दूसरी गेंद पर 2 रन लिए और तीसरी गेंद पर सिंगल। मैच का आखिरी ओवर करने आए महाघातक तेज़ गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन। लेकिन मार्को जानसेन ने पहली गेंद पर छक्का लगा दिया। दूसरी गेंद डॉट गई। उसके बाद क्रीज़ पर शशांक सिंह थे।

    शशांक ने फर्ग्युसन की चौथी गेंद पर मिडविकेट पर छक्का ठोक डाला। फिर 5वीं गेंद पर फाइन लेग के ऊपर पर एक छक्का लगा दिया। और उसके बाद आखिरी गेंद में उन्होंने लॉन्ग ऑफ पर एक और छक्का दे मारा। टीम की बल्लेबाज़ी की पारी खत्म हुई और जब शशांक मैदान से बाहर आए, तब ब्रायन लारा (Brian Lara) ने उन्हें गले से लगा लिया।

    क्रिक्रेट का इतिहास बताता है कि शशांक सिंह (Shashank Singh) का यह ओवरऑल T20 करियर का 37वां मैच था। इससे पहले वे 20 के ऐवरेज से 424 रन बना चुके हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 142 है। उनके खाते में 3 हाफ सेंचुरी हैं। बतौर स्पिन गेंदबाज उन्होंने 10 विकेट भी चटकाए हैं। गौरतलब है कि इस ताज़ा सीज़न में वे छठा मैच खेल रहे थे, लेकिन उन्हें पहली बार बल्लेबाजी मिली। और, उन्होंने अपनी एक छाप छोड़ दी।