-ipl-2022-mi-vs-csk-devon-conway-left-chennai-super-kings-before-the-match-against-mumbai-indians-will-he-return-again
File Photo

चेन्नई (CSK) ने इस सीजन में सिर्फ एक मैच जीता है।

    Loading

    नई दिल्ली: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians) के बीच मैच खेला जाना है। आईपीएल के पिछले कई सीजन अपने नाम कर चुकी इन दोनों टीम की इस सीजन में कुछ खास अच्छी शुरुआत नहीं रही। यह दोनों टीम फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल में क्रम से 9वें और 10वें नंबर पर है।

    चेन्नई (CSK) ने इस सीजन में सिर्फ एक मैच जीता है। वहीं, मुंबई अभी तक खाता नहीं खोल पाई। इसी बीच अब चेन्नई को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई का हिस्सा कीवी खिलाड़ी डेवोन कॉनवे (Devon Conway) बायो बबल तोड़कर बाहर निकल गए हैं।

    दरअसल, कॉनवे (Devon Conway) अपनी शादी की वजह से बायो बबल से बाहर निकले हैं। वह अपनी शादी के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हो चुके हैं। कॉनवे दो मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन शादी करने के बाद वापस टीम से जुड़ जाएंगे।

    कॉनवे के दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने बायो बबल में प्री वेडिंग पार्टी आयोजित किया था। इस पार्टी में सीएसके के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मौजूद थे। कॉनवे भी कुर्ता और धोती पहने दिखे। वहीं,  महेंद्र सिंह धोनी ने भी कुर्ता और धोती पहन रखा था। बता दें कि, सीएसके ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में कॉनवे को 1 करोड़ रुपये में खरीदा था।