ipl-2022-ms-dhoni-15-runs-away-from-joining-elusive-list-of-kohli-rohit-set-to-become-fifth-indian-to-achieve-massive-feat
File Photo

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इस सीजन की शुरुआत काफी धमाकेदार की है।

    Loading

    नई दिल्ली, आईपीएल 2022 (Indian Premier League 2022) में आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स
    (Chennai Super Kings vs Lucknow Supergiants) के बीच मैच खेला जाएगा। यह दोनों टीम अपना पहला मैच हार चुकी है। दोनों टीम आज के मैच में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। 

    चार बार आईपीएल (IPL) का ख़िताब जीत चुकी सीएसके (CSK) इस बार नए कप्तान के साथ उतरी है। इस बार सीएसके के कप्तान की कमान रविंद्र जडेजा संभाल रहे है, जबकि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। 

    महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इस सीजन की शुरुआत काफी धमाकेदार की है। उन्होंने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, आज लखनऊ (Lucknow Supergiants) के खिलाफ खेल रहे मैच में महेंद्र सिंह धोनी के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। 

    आज के मैच में यदि धोनी (MS Dhoni) 15 रन बना लेते हैं, तो वह टी-20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। धोनी से पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और रोबिन उथप्पा यह खास उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 

    सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय:

    • विराट कोहली: 10326 रन
    • रोहित शर्मा: 9936 रन
    • शिखर धवन: 8818 रन
    • रोबिन उथप्पा: 7070 रन
    • एमएस धोनी: 6985 रन

    दुनियाभर में सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी:

    • क्रिस गेल: 14562 रन
    • शोएब मलिक: 11698
    • कीरोन पोलार्ड: 11430
    • आरोन फिंच: 10444
    • विराट कोहली: 10326 रन