ipl-2023-nicholas-pooran-instagram-video-naveen-ul-haq-virat-kohli

Loading

नई दिल्ली: आईपीएल के 16वें सीजन (IPL 16) में कुछ दिनों पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेल रहे अफगानिस्तान के तेज तर्रार गेंदबाज नवीन उल हक (Naveen ul Haq) के बीच लड़ाई हो गयी थी।

इस के बाद विराट कोहली और लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बीच बहस हो गई। बस तभी से नवीन सुर्खियों में बने हुए हैं। मैच के बाद भी नवीन किसी न किसी तरफ से विराट कोहली से भिड़ने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने आरसीबी और मुंबई के बीच खेले गए मैच के बाद विराट कोहली को लेकर एक स्टोरी डाली थी। 

नवीन (Naveen ul Haq) के इस हरकत के बाद अब आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है। हाल ही में निकोलस पूरन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूरन पहले खुद कैमरा के सामने आते हैं और कहते हैं कि ‘अनुमान लगाओ यह कौन है? ‘ इसके बाद वह कैमरा अपने साथ बैठे नवीन उल हक की तरफ मोड़ देते हैं। इस वीडियो में पूरन आगे कहते हैं ‘द मैंगो गाय’। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nicholas Pooran (@nicholaspooran)

मालूम हो कि, मुंबई बनाम आरसीबी मैच के दौरान नवीन ने आम के जरिए इन डाइरेक्ट रूप से विराट कोहली को चिढ़ाने की कोशिश की थी। नवीन इस स्टोरी में आरसीबी और मुंबई का मैच देखते हुए आम का लुत्फ उठा रहे थे। नवीन की इस स्टोरी को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि, वह आम के सहारे आरसीबी की खराब परफॉरमेंस पर ताना मार रहे थे। इसके बाद काफी विवाद हुआ था। अब निकोलस पूरन ने उसी स्टोरी पर रिएक्ट किया है। वह इस वीडियो में नवीन उल हक की ही चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हैं।