IPL 2023 के सीज़न से ठीक पहले Mumbai Indians को एक और बड़ा झटका, Jasprit Bumrah के बाद एक और घातक फ़ास्ट बोलर हुआ टीम से बाहर, जानिए कौन और क्यों

Loading

-विनय कुमार

IPL 2023 का नया सीज़न 31 मार्च से आरंभ होने जा रहा है। लेकिन, इस सीजन के शुरू होने से ठीक पहले मुंबई इंडियंस के एक और धुरंधर तेज़ गेंदबाज के समूचे सीज़न से बाहर हो जाने की खबर है।

गौरतलब है कि Mumbai Indian की टीम में शामिल ऑस्ट्रेलिया के घातक फ़ास्ट बोलर झाए रिचर्डसन (Jhye Richardson) IPL 2023 में नहीं खेल सकेंगे। इसके साथ ही, वे Ashes Series 2023 में भी शायद ही खेल पाएं। हैमस्ट्रिंग की तकलीफ से निजात पाने के लिए उनकी सर्जरी की गई है। गौरतलब है कि MI पहले ही Jasprit Bumrah के इंजर्ड होने के कारण एक धारदार सीमर की कमी खेल रही थी। और अब झाए रिचर्डसन के बाहर होने से टीम पर असर पड़ सकता है।

आपको याद दिला दें कि पिछले हफ्ते क्लब क्रिकेट खेलने के दौरान रिचर्डसन इंजर्ड हो गए थे।  इससे पहले BBL के दौरान भी उनको इंजरी हुई थी। इस वजह से भारत के दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज की आस्ट्रेलियाई टीम से भी वे बाहर हो गए। उन्होंने अपना हाल ए दिल ट्वीट पर जाहिर किया।

गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सीज़न में झाए रिचर्डसन पंजाब किंग्स टीम में थे। और, IPL 2023 में उन्हें मुंबई इंडियंस की तरफ से ताल ठोकना था। इंजरी की वजह से उनके करियर में कई बाद रुकावटें आईं। इससे पहले साल 2019 में उनके कंधे की सर्जरी  हुई थी, जिसकी वजह से वे साल 2019 में ICC ODI World Cup और Ashes Series 2019 भी नहीं खेल पाए थे।