नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) को उनका एक मज़ाक काफी महंगा पड़ गया है। उन्होंने मज़ाक में इंग्लैंड टीम (England Cricket Team) के ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curra) को अपने कंधे पर उठा लिए थे। जिसके बाद वह करन को उठाकर कुछ दूर चले भी थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है। हालांकि, अब उन्हें यह मज़ाक भारी पड़ गया है।
दरअसल, इस मस्ती मज़ाक करने की वजह से जॉनी बेयरस्टो चोटिल (Jonny Bairstow Injured) हो गए हैं। सैम करन को कंधे पर उठाने के बाद उन्हें पैर में तकलीफ हो गई है। ऐसे में अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच से बाहर हो सकते हैं। उन्हें अब कुछ दिन आराम करना होगा। जिसके बाद ही वह टीम में वापसी कर पाएंगे।
Jonny Bairstow lifting Sam Curran 😂😂😂
📹 IG: reecejtopley pic.twitter.com/HwVH7l6wVr
— England’s Barmy Army (@TheBarmyArmy) July 26, 2022
यह पूरा वाकया प्रैक्टिस सेशन के दौरान का है। सोशल मीडिया पर इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बेयरस्टो अपने कंधों पर सैम करन के उठाए नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह करन को कंधे पर उठाकर कुछ दूर चलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सैम करन हंसते हुए दिखे। बताया जा रहा है कि इसी घटना के बाद बेयरस्टो चोटिल हो गए हैं।
बेयरस्टो के चोटिल होने की वजह उनका मैच खेलन थोड़ा मुश्किल नज़र आ रहा है। यदि ऐसा होता है तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक टीम के मध्यक्रम में बने रहेंगे। ये दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ खेले थे। हालांकि, अभी तक बेयरस्टो के पहले टी-20 मैच में खेलने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।