IPL 2022, MI Vs KKR Live | कोलकाता ने मुंबई के मुंह से छीना मैच, पैट कमिंस की तूफानी पारी, मात्र 14 गेंदों में जड़ा अर्धशतक | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटApril, 06 2022

कोलकाता ने मुंबई के मुंह से छीना मैच, पैट कमिंस की तूफानी पारी, मात्र 14 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

ऑटो अपडेट
द्वारा- Shubham Sondawale
कंटेन्ट राइटर
23:10 PMApr 06, 2022

KKR 5 विकेट से जीता

16वां ओवर लेकर आए डेनियल सैम्स ने आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने 20 या 30 नहीं पुरे 35 रन लुटाए हैं। इस ओवर में पैट कमिंस ने तूफानी पारी खेलते हुए चार छक्के और 2 चौके लगाए। इसी के साथ कमिंस ने मुंबई के मुँह से मैच छीन लिया। 

22:54 PMApr 06, 2022

15वां ओवर समाप्त

15वां ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह फिर महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने 12 रन लुटाए। इस ओवर में कमिंस ने एक छक्का और एक चौका शामिल है। 

22:52 PMApr 06, 2022

आंद्रे रसल आउट

14वां ओवर लेकर आए मिल्स ने पहले ही गेंद पर आंद्रे रसल (11 रन) को आउट किया। इसके बाद कमिंस ने एक चौका और एक छक्का जड़ा।

22:49 PMApr 06, 2022

13वां ओवर समाप्त

13वां ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह थोड़े महंगे साबित हुए। उन्होंने 12 लुटाए। जिसमें अय्यर और रसल का एक-एक चौका शामिल है। 

22:43 PMApr 06, 2022

12वां ओवर समाप्त

12वां ओवर लेकर आए मुरुगन आश्विन ने 8 रन दिए। इस ओवर में आश्विन ने नितीश राणा को चलता किया। रसल ने एक शानदार छक्का जड़ा। 

22:33 PMApr 06, 2022

11वां ओवर समाप्त

11वां ओवर लेकर आए मिल्स काफी महनगे साबित हुए। उन्होंने कुल 14 रन लुटाए।

22:22 PMApr 06, 2022

सैम बिलिंग्स 17 रन बनाकर आउट

10वां ओवर लेकर आए मुरुगन आश्विन ने खतरनाक सैम बिलिंग्स को चलता किया। बिलिंग्स 17 रन बनाकर आउट हुए।

22:14 PMApr 06, 2022

9वें ओवर में 7 रन आए

नौवां ओवर लेकर आए थंपी में 7 रन दिए। इस ओवर में भी बिलिंग्स ने एक छक्का जड़ा।

22:13 PMApr 06, 2022

आठवां ओवर समाप्त

आठवां ओवर लेकर आए मुरुगन आश्विन ने 9 रन दिए। इस ओवर में बिलिंग्स ने शानदार छक्का जड़ा। 

22:05 PMApr 06, 2022

कप्तान श्रेयस अय्यर 10 रन बनाकर आउट

कोलकाता को लगा दूसरा झटका। कप्तान श्रेयस अय्यर 10 रन बनाकर आउट

Load More

Loading

पुणे. IPL 2022 में आज यानी 6 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच (MI vs KKR IPL 2022) मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच पुणे के MCA स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस सीजन में मुंबई इंडियंस कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। MI अपने शुरुआती दोनों मैच में हार चुकी है। ऐसे में अगर आज भी मुंबई यह मैच हार जाती है तो यह टीम की हारने में हैट्रिक हो जाएगी।

वहीं अगर KKR की बात करें तो टीम ने अपने शुरुआती 3 मैचों में से 2 में जीत हासिल की है, जबकि 1 मुकाबले में KKR को शिकस्त मिली है। अब आईपीएल पॉइंट टेबल में MI 8वें स्थान पर तो KKR दूसरे स्थान पर विराजमान है।

संभावित प्लेइंग इलेवन-

मुंबई इंडियंस: 

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह/सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।

कोलकाता नाइट राइडर्स: 

अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउदी/पैट कमिंस, शिवम मावी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.