ipl-2022-gt-vs-mi-gujarat-titans-look-to-fix-batting-woes-seal-playoff-berth

Loading

-विनय कुमार

आज IPL 2023 सीज़न का Qualifire-2 Match अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में Gujarat Titans vs Mumbai Indians (GT vs MI IPL 2023 Ahmedabad) खेला जा रहा है। इस मैच के लिए टॉस MI ने जीता और पहले गेंदबाज़ी ली है। आइए जानें किस प्लेइंग इलेवन (GT vs MI IPL 2023 Playing 11) के साथ मैदान में उतरी दोनों टीमें।

दोनों टीमों की Playing 11 (GT vs MI IPL 2023 Qualifire-2 Match Ahmedabad) 

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans GT) Playing-XI

Shubman Gill, Wriddhiman Saha (wk), Sai Sudharshan, Hardik Pandya (Captain), Vijay Shankar, David Miller, Rahul Tewatia, Rashid Khan, Mohit Sharma, Noor Ahmad, Mohammed Shami.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI Playing-XI)

Rohit Sharma (Captain), Ishan Kishan (wk), Cameron Green, Suryakumar Yadav, Tilak Varma, Tim David, Kumar Kartikeya, Piyush Chawla, Chris Jordan, Akash Madhwal, Jason Behrendorff.

गौरतलब है कि IPL नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के मैदान पर अब तक कुल 25 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 12 और टारगेट चेज करने वाली टीम ने 13 मैच जीते हैं।

यह मैदान GT का होम ग्राउंड है। और, इस IPL 2023 के ताज़ा सीजन में GT ने इस मैदान पर कुल 7 मैच खेले हैं,  जिसमें से 4 में उसने जीत दर्ज की है।

IPL का इतिहास बताता है कि GT और MI के बीच अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं। जिसमें 2 मैच IPL 2023 में और 1 मैच IPL 2022 में खेले गए। अब तक खेले गए कुल 3 मैचों में 2 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की, तो 1 मैच GT के पाले में आया।

IPL 2023 के ताज़ा सीजन में MI vs GT का पहला मैच 25 अप्रैल को नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला गया था। जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए GT ने 6 विकेट पर 207 रन बनाए थे और MI को जीत के लिए 20 ओवर में 208 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन, MI की टीम 9 विकेट खो कर 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी और GT 55 रनों से जीत गई।

IPL 2023 में GT vs MI का दूसरा मुकाबला 12 मई को हुआ था। जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए MI ने 5 विकेट पर 218 रन बनाए थे और GT को जीत के लिए 219 रनों का टारगेट दिया था। इस टारगेट को चेज़ करने मैदान में उतरी GT की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खो कर 191 रन ही बना पाई और MI ने इस मैच को 27 रनों से जीत लिया।

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आइपीएल में पहली भिड़ंत की बात की जाए, तो वह 12 मई 2022 को IPL 2022 के सीज़न में हुई थी। जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए MI ने 20 ओवर में 6 विकेट खो कर 177 रन बनाए थे और गेट को जीत के लिए 178 रनों का टारगेट दिया था। इस टारगेट को चेज़ करने मैदान में उतरी GT की टीम मुंबई इंडियंस की कसी हुई फील्डिंग और धारदार बोलिंग के सामने 5 विकेट खो कर 20 ओवर में 172 रन ही बना सकी और मुंबई इंडियंस ने 5 रनों से जीत दर्ज़ की थी। इस तरह देखा जाए, तो अहमदाबाद के इस मैदान पर हर लिहाज़ से GT मजबूत नज़र आ रही है।