ipl 2021 chennai-super-kings-head-coach-stephen-fleming-confirmed-that-lungi-ngidi-and-jason-behrendorff-will-not-be-available-for-match-against-punjab-kings

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL के बेहद रोमांचक इतिहास में केवल 2 बार ही ऑरेंज कैप (Orange Cap) जीतने वाले बल्लेबाज़ की टीम चैंपियन बन पाई है। ख़ास बात तो ये है कि वो दोनों बल्लेबाज़ IPL 2022 के ताज़ा सीज़न में एक ही टीम में हैं। वो दोनों खिलाड़ी आईपीएल की ‘येलो आर्मी’ चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings CSK) में हैं।

    आइए देखें रिकॉर्ड्स:

    * IPL 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders KKR) के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने 44 के एवरेज से सबसे ज्यादा 660 रन बनाए थे। उस सीजन के ऑरेंज कैप विजेता थे।

    * IPL 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स  (KKR) चैम्पियन बनी थी। KKR ने उस सीज़न के फाइनल मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को 3 विकेट से शिकस्त दी थी।

    * IPL 2021 में सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने ऑरेंज कैप (Orange Cap) जीता। और, पिछले सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चैंपियन भी बनी।

    * IPL 2021 में  ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने 45.35 के एवरेज से सबसे ज्यादा 635 रन बनाए थे। उस सीजन के फाइनल भिड़ंत में येलो आर्मी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराया था।

    IPL में इन बल्लेबाजों ने जीती हैं ऑरेंज कैप

    * शॉन मार्श (Shaun Marsh), किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP), 616 रन, IPL 2008

    * मैथ्यू हेडन (Mathew Hayden), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), 572 रन, IPL 2009

    * सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar), मुंबई इंडियंस (MI), 618 रन, IPL 2010

    * क्रिस गेल (Chris Gayle), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), 608 रन, IPL 2011

    * क्रिस गेल (Chris Gayle), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), 733 रन, IPL 2012

    * माइकल हसी (Michael Hussey), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), 733रन, IPL 2013

    * रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), IPL 2014

    * डेविड वॉर्नर (David Warner), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), 562 रन, IPL 2015

    * विराट कोहली (Virat Kohli), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), 973 रन, IPL 2016

    * डेविड वॉर्नर (David Warner), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), 641 रन, IPL 2017

    * केन विलियमसन (Kane Williamson), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), 735 रन, IPL 2018

    * डेविड वॉर्नर (David Warner), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), 692 रन, IPL 2019

    * केएल राहुल (KL Rahul), पंजाब किंग्स (PBKS), 670 रन, IPL 2020

    * ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), 635 रन, IPL 2021

    एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान विराट  के नाम

    * मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) ने IPL में अबतक सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीते हैं।

    * मुंबई इंडियंस (MI) के नाम सिर्फ एक ही बार ऑरेंज कैप। IPL 2010 में सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने MI की तरफ से खेलते हुए जीती थी ऑरेंज कैप।

    * IPL में डेविड वॉर्नर (David Warner) के नाम सबसे ज्यादा 3 बार Orange Cap जीतने का कीर्तिमान है। उन्होंने IPL 2015, IPL 2017 और IPL 2019 में  ऑरेंज कैप जीती थी।

    * IPL के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम है। विराट ने IPL 2016 में 81.08 के एवरेज से सबसे ज्यादा 973 रन बनाए थे।

    * विराट कोहली (Virat Kohli) ने ही अब तक सबसे ज्यादा 4 सेंचुरी ठोकी है IPL में।