राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपने ट्विटर पर संगाकारा के स्वागत का वीडियो शेयर किया है।
मुंबई, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाला है। मेगा ऑक्शन के लिए आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी तैयारी में जुट गए हैं। आईपीएल के सभी फ्रेंचाइजी मालिक और कोच ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के क्रिकेट डायरेक्टर कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) भी भारत पहुंच चुके हैं।
हाल ही में श्रीलंका के यह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगाकारा नागपुर (Nagpur) में अपनी फ्रेंचाइजी की रॉयल्स एकेडमी में पहुंचे। नागपुर पहंचने पर संगाकारा का दमदार अंदाज में स्वागत हुआ। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपने ट्विटर पर संगाकारा के स्वागत का वीडियो शेयर किया है।
🛫 Colombo 🇱🇰 – 🇮🇳 Nagpur 🛬
A special welcome for Sanga on his arrival at The Royals Academy. 💗#RoyalsFamily | @KumarSanga2 pic.twitter.com/wzuJGC2V0A
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 2, 2022
इस वीडियो में देख सकते है कि, जब कुमार संगाकारा गाड़ी से उतरते हैं, तब रॉयल्स एकेडमी का स्टाफ उनके स्वागत के लिए तैयार रहता है। इसके बाद नागपुर के पारंपरिक अंदाज में संगाकारा का स्वागत किया जाता है। राजस्थान रॉयल्स ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘कोलंबो से नागपुर, रॉयल्स अकादमी में संगाकारा का विशेष स्वागत।’
बता दें कि, IPL 2021 के पहले राजस्थान रॉयल्स ने कुमार संगाकारा को क्रिकेट डायरेक्टर नियुक्त किया था। संगाकारा के निर्देशन में ही राजस्थान रॉयल्स ने IPL के इस सीजन के लिए जोस बटलर, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को रिटेन करने का फैसला लिया था।