ind vs s t20 series rohit-sharma-overtakes-mahendra singh dhoni-in-terms-of-most-t20i-wins-in-a-year-as-indian-captain
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    ICC T20 World Cup में टीम इंडिया ने आज नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खो कर 179 रन बनाए और नीदरलैंड्स को जीत के लिए 180 रनों का टारगेट दिया। सलामी बल्लेबाज़ और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain) ने 39 गेंदों में 53 रनों की अच्छी एक पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने ICC T20 World Cup के इतिहास में दर्ज़ पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का रिकॉर्ड तोड दिया और एक नई मिसाल कायम की। ऐसा कीर्तिमान बनाने वाले रोहित शर्मा दूसरे कप्तान भी बने।

    गौरतलब है कि इस वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान रोहित शर्मा हैं। और पहली बार T20 World Cup में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। अपनी T20 World Cup की कप्तानी में  रोहित ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 53 रनों की पारी खेली।  आपको याद दिला दें कि बतौर कप्तान T20 World Cup में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 45 रनों की सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली थी। Rohit Sharma MS Dhoni से ज्यादा रन बनाकर इस कीर्तिमान को अपने नाम कर लिया और इस मामले में दूसरे पायदान पर विराजमान हो गए हैं।

    जबकि, विराट कोहली (Virat Kohli Former Captain Team India T20 World Cup) इस मामले में 57 रनों की पारी खेलकर अब भी टॉप पर हैं। उनका रिकॉर्ड अभी कोई तोड़ नहीं पाया है। ICC T20 World Cup, 2021 में विराट कोहली ने पाकिस्तान। के खिलाफ (Pakistan vs Virat Kohli T20 World Cup, 2021) 57 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, उस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।  

    ये नए कीर्तिमान भी हुए रोहित शर्मा के नाम 

    आज सिडनी के मैदान में नीदरलैंड के खिलाफ ,(India vs Netherlands, Sydne, T20 World Cup) खेलते हुए भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने T20 World Cup के इतिहास में सबसे ज़्यादा 35 मैच खेलने का एक और कीर्तिमान भी अपने नाम जोड़ा। उनसे पहले यह कीर्तिमान सिर्फ श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज़ तिलकरत्ने दिलशान (Thilakratne Dilshan) के नाम था।

    उन्होंने अपने करियर में T20 World Cup में कुल 35 मैच खेले थे। इस अलावा T20 World Cup में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने के मामले में वे दूसरे पायदान पर विराजमान हो चुके हैं। उन्होंने अब तक T20 World Cup में कुल 34 छक्के लगाए हैं। लेकिन, पहले नंबर पर मौजूद वेस्ट इंडीज के 63 छक्कों से उनके बीच काफी बड़ा फासला है।