PIC: Rohit Sharma/Instagram
PIC: Rohit Sharma/Instagram

    Loading

    मुंबई: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सफर आईपीएल (IPL 2022) के इस सीजन में बेहद ही निराशाजनक रहा। यह टीम प्लेऑफ की रेस से बहुत पहले ही बाहर हो चुकी थी। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम को इस तरह हारता देखा खिलाड़ी तो निराश हुए ही साथ ही फैंस भी काफी मायूस रहे।

    हालांकि, अब टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस समय मालदीव में एन्जॉय कर रहे हैं। वह अपने परिवार के साथ इन दिनों आईपीएल की थकान दूर कर रहे हैं। ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मालदीव से अपनी पत्नी के साथ फोटो भी शेयर की है। जिसमें दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

    रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वाइफ रितिका सजदेह (Rohit Sharma With Wife Ritika Sajdeh) के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों समंदर (Rohit Sharma In Maldives) के पास अपने प्राइवेट मोमेंट्स एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए हिटमैन ने कैप्शन में लिखा, ‘अगले कुछ दिनों के लिए मुझे बस इतना ही चाहिए।’ दोनों की यह तस्वीरें उनके फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

    रोहित शर्मा के साथ इस मालदीव ट्रिप पर उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद हैं। रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी समायरा के साथ तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में पता रोहित और बेटी समायरा दोनों ही बहुत क्यूट नज़र आ रहे हैं। 

    PIC: Rohit Sharma Instagram Story

    बता दें कि IPL 2022 के बाद टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भारत में खेली जानी है। हालांकि, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा समेत विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे टॉप खिलाड़ियों को इस पूरी सीरीज से आराम दिया गया है। ऐसे में इस सीरीज में केएल राहुल टीम की कमान संभालने वाले हैं। वहीं इस बार आईपीएल में शानदार गेंदबाजी करने वाले उमरन मालिक और अर्शदीप सिंह को टीम में जगह मिली है।