नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) के फाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) काफी उदास नज़र आए थे। वर्ल्ड कप का ख़िताब ना उठा पाना रोहित शर्मा को काफी खला था। जिसकी उदासी उनके चेहरे पर काफी नज़र आ रही है। ऐसे में कई लोगों को ने कयास लगाए थे कि वह अब भारतीय टीम (Team India) की कप्तानी का पद छोड़ सकते हैं। ऐसे में अब भारत के पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत (Sreesanth) ने रोहित शर्मा की तुलना भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से की है।
श्रीसंत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘रोहित शर्मा एक स्ट्रीट-स्मार्ट क्रिकेटर हैं। वह एमएस धोनी की तरह हैं, जो तुरंत मैदान से बाहर नहीं जाते हैं।’ श्रीसंत की यह बात रोहित शर्मा को काफी पसंद आई है। रोहित शर्मा की कप्तानी की वर्ल्ड कप के दौरान जमकर तारीफ हुई है। जिस तरह से उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना खेल दिखाया है वह काबिल-ए-तारीफ है।
S Sreesanth said, "Rohit Sharma is a street-smart cricketer and he's somebody more like MS Dhoni who doesn't just get off the scene straight away". (FirstPost). pic.twitter.com/CcTbuGUBc9
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 5, 2023
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया ने अपने हर मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। अपने 10 के 10 मैच जीतकर टीम इंडिया ने कई दिग्गजों की वाहवाही लूटी थी। इस दौरान रोहित शर्मा ने भी अपना बेहतरीन खेल दिखाया था। वह अक्सर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाया करते थे। अपनी विस्फोटक पारी खेलकर वह टीम इंडिया को पावरप्ले में मज़बूत स्थिति में ला लिया करते थे। इसी वजह से उनकी जमकर तारीफ भी होती थी।