Screengrab From Posted Video
Screengrab From Posted Video

    Loading

    Suresh Raina: इस सीजन में मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना (Mister IPL Suresh Raina) इस साल के आईपीएल (IPL 2022) में खेलते हुए नज़र नहीं आए। जिसकी वजह से उनके फैंस काफी निराश थे। हालांकि, इस साल वह आईपीएल में कमेंट्री करते हुए ज़रूर दिखाई दिए थे। अब उन्होंने सोशल मीडिया (Social media) पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें रैना (Raina Workout Video) का गदा के साथ वर्कआउट कर रहे हैं। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

    भारत के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो गदा के साथ कसरत कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस कई तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। जबकि कुछ मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रैना का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। 

    इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा है कि गदा बजरंग बली टाइप लग रहा है। 

    वहीं, एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब भी धोनी आपको टीम में नहीं लेंगे। 

    बता दें कि, सुरेश रैना को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन नहीं किया था। जिसके बाद उन्होंने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था। लेकिन, उन्हें को भी खरीददार नहीं मिला। इसी को देखते हुए रैना के फैंस ने चेन्नई को काफी ट्रोल भी किया था। क्योंकि, ऐसा कई बार हुआ था, जब रैना ने अपने दम पर चेन्नई को मुकाबले जिताए हैं। आईपीएल 2022 में सीएसके टीम को सुरेश रैना की काफी कमी खली। इस सीजन में चेन्नई अपने 10 मैच हार चुकी थी।