
-विनय कुमार
ICC T20 World Cup, 2022 ने डिजिटल और app पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग में पिछले सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ICC के मुताबिक, T20 World Cup 2022 में सभी ICC प्लेटफॉर्म्स पर 6.58 बिलियन वीडियो व्यू मिले, जो ICC T20 World Cup, 2021 से 65% ज्यादा रहा। इस कीर्तिमान ने 2022 के वर्ल्ड कप के दौरान डिजिटल तौर पर अब तक का सबसे बिजी ICC इवेंट साबित किया है।
इसने दुनिया भर में टीवी प्रसारण के मजबूत आंकड़े भी दर्ज किए, विशेष रूप से मेजबान देश ऑस्ट्रेलिया और यूके में इंग्लैंड की सफलता के पीछे, एक विशाल वैश्विक दर्शकों को एकत्र करने और नए और मौजूदा प्रशंसकों को जोड़ने के लिए क्रिकेट और आईसीसी इवेंट ने काम किया।
META के साथ ICC की पार्टनरशिप में रील्स स्क्वाड भी शामिल है। जिसमें भारत के हाई प्रोफाइल वाले डिजिटल क्रिएटर्स भी शुमार हैं, जो दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट के दर्शकों तक पहुंच रहे हैं। जिसमें नामी प्लेयर्स की मनोरंजक स्किट है। इस अनोखी पेशकश में कगिसो रबाडा की कैमियो में उनका एक हिंदी वीडियो भी शामिल था, जिसे 28 मिलियन बार देखा गया।
ICC ने बताया है कि ICC के Facebook और Instagram पेजों पर जो सब्सक्रिप्शन हैं, उनसे 6.1 बिलियन से ज्यादा की वीडियो व्यूज आई हैं, जो ICC T20 World Cup, 2021 की इवेंट से 50% ज्यादा रही है।
यह भी जानकारी दी गई है कि ICC के Web और App प्लेटफॉर्म पर ICC Men’s T20 World Cup, 2022 में 78.4 मिलियन दर्शक थे, जो अब तक का कीर्तिमान है और ICC Men’s T20 World Cup, 2020 से 57% ज्यादा है।