The third match of IPL 2023 will be played between Lucknow and Delhi, know when, where and how to watch live

Loading

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन (IPL 16) का आगाज हो गया है। इस सीजन का तीसरा मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच खेला जाने वाला है। यह रोमांचक मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होना है। खास बात यह है आज इस सीजन का पहला डबल हेडर खेला जाने वाला है।

दोपहर को पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच साढ़े तीन बजे से मैच खेला जाएगा। वहीं, शाम को लखनऊ और दिल्ली की टीम में भिड़त होने वाली है। दोनों ही टीम में स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल में अब तक लखनऊ और दिल्ली के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में लखनऊ की जीत रही है। 

बता दें कि, लखनऊ की कमान इस बार भी केएल राहुल ही संभालने वाले हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वार्नर को सौंपी गई हैं। तो आइए जानते है कब और कहां देख सकेंगे इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग…

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का तीसरा मैच कब खेला जाएगा?

-लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स  के बीच तीसरा मैच 1 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच तीसरा मुकाबला कहां खेला जाएगा? 

-लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। 

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच तीसरा मैच कितने बजे शुरू होगा? 

-यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा। 

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला ऑनलाइन कहां देख सकेंगे ?

-लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच को आप जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर देख सकेंगे। 

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला टीवी पर कहां देख सकेंगे?

-यह रोमांचक मुकाबला  स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं। 

दोनों टीम 

लखनऊ सुपरजायंट्स:  केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, मार्क वुड, आवेश खान, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई।

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, रिली रोसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, अमन खान, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद।