File Photo
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup 2022) के फाइनल मैच में आज भारत और इंग्लैंड की टीम (IND U-19 vs ENG U-19) भिड़ेगी। गौरतलब है कि भारतीय टीम 8वीं U-19 World Cup के फाइनल में मुकाबला करेगी। इसके अलावा आज भारत के लिए 5वीं वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका भी है। इससे पहले 4 बार  टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुकी है। वहीं इंग्लैंड की अंडर-19 टीम भी 24 वर्ष बाद फाइनल मुकाबले में पहुंची है।

    टीम इंडिया अंडर-19 इससे पहले वर्ष 2000, 2008, 2012 और 2018 में ICC U-19 World Cup चैंपियन बन चुकी है।  हालांकि, साल 2006, 2016 और 2020 के फाइनल मुकाबले में भी भारतीय टीम फाइनल खेल चुकी है, पर रनर अप रही।आज उम्मीद है कि ICC U-19 World Cup, 2022 में कप्तान यश ढुल (Yash Dhull Captain U-19 Team India) के नेतृत्व में 5वीं बार चैंपियन बनने के लिए जान झोंक देगी। आइए एक निगाह डालें  उन सभी चैंपियन कप्तानों पर, ICC U-19 World Cup में भारत को चैंपियन बनाए।

    मोहम्मद कैफ (Mohammed Kaif ICC U-19 WC, 2000)

    आपको याद दिला दें कि साल 1988 से आरंभ हुए ICC U-19 World Cup  में पहली बार भारत की टीम वर्ष 2000 में  चैंपियन बनी थी। उस टीम के कप्तान मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) थे। उनके साथ टीम में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) थे। श्रीलंका में खेले गए उस U-19 World Cup, 2000 टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने श्रीलंका को (IND U-19 vs SL U-19 Final WC) ने फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से धूल चटाई थी और अपने सिर पर चैंपियन का सेहरा सजाया था।

    विराट कोहली (Virat Kohli, ICC U-19 WC, 2008)

    साल 2000 के बाद कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain U-19 World Cup, 2008) की कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम ने साल 2008 में दूसरी बार वर्ल्ड कप बनी। मलेशिया में खेले गए उस एडीशन में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को (SA U-19 vs IND U-19 World Cup, 2008) को डकवर्थ लुईस नियम (Duckworth Lewis Rule) के तहत 12 रनों से शिकस्त दी थी। 

    आपको याद दिला दें कि इस टीम में विराट कोहली के साथ रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी शामिल थे। भारतीय नेशनल टीम के पूर्व धांसू कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain) ने ICC U-19 2022 का खिताबी मुकाबला खेल रही भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

    उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand ICC U-19 WC, 2012)

    उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand Captain U-19 Team) की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने 2012 में तीसरी बार World Cup जीता था। उस खिताबी मुकाबले में उनमुक चंद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जानदार सेंचुरी ठोकी थी और टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। उस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को (AUS U-19 vs IND U-19 World Cup, 2012) 6 विकेट से हराया था। कप्तान उनमुक्त चंद ने जानदार 111 रन बनाए थे और नॉट आउट रहे। 

    पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw ICC U-19 WC, 2018)

    भारतीय अंडर-19 टीम ने पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw Captain U-19 Team India) ने अपनी कप्तानी और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid Coach) की कोचिंग में चौथी बार साल 2018 में ICC U-19 World Cup जीता था। न्यूजीलैंड में खेले गए उस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से धूल चटाई थी।  और, वक्त का तकाज़  देखिए, कि ठीक उसके बाद पृथ्वी शॉ को भारतीय नेशनल टीम में भी जगह मिल गई।

    आज एंटीगुआ के ‘सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम’ (Sir Vivian Richards Cricket Stadium) में यश ढुल (Yash Dhull Captain U-19 Team India)  की कप्तानी में 5वीं बार चैंपियन बनने के लिए जान झोंक देगी। बहरहाल, अब देखना ये है कि आज के मुकाबले का बाज़ीगर कौन होगा।