Former India hockey captain Dilip Tirkey elected as the Hockey India (HI) president.
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और 1998 के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य दिलीप टिर्की (Dilip Tirkey) को शुक्रवार को हॉकी इंडिया (Hockey India) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। खास बात यह है कि तिर्की का चुनाव निर्विरोध हुआ है। हॉकी इंडिया के लिए नामांकन दाखिल करने वाले दोनों उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद दिलीप तिर्की के हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है।

    दिलीप टिर्की भारत के पूर्व हॉकी कप्तान होने के साथ-साथ एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। वो अंतरराष्ट्रीय हॉकी में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपनेे 15 साल लंबे करियर में 412 मुकाबले खेले। ओडिशा के 44 वर्षीय महान ने 1996 अटलांटा, 2000 सिडनी और 2004 एथेंस के ओलिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 

    हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिलीप टिर्की ने 18 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद ट्वीट करते हुए ख़ुशी जाहिर की। वहीं, भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा किया।

    उल्लेखनीय है कि, दिलीप टिर्की जहां हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने हैं। वहीं, आसिमा अली उपाध्यक्ष (महिला) और एसवीएस सुब्रमन्या उपाध्यक्ष (पुरुष) और भोला नाथ सिंह हॉकी के महासचिव बने हैं।