Indian Hockey Team
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    Men’s Hockey World Cup का इतिहास बताता है कि भारत ने अब तक सिर्फ़ एक बार वर्ल्ड कप जीता है। साल 1975 में कुआलालंपुर, मलेशिया में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से धूल चटाई थी और शिखर पर तिरंगा फहराया था।

    Men’s Hockey World Cup के इतिहास में भारतीय टीम की तरफ़ से किसी एक सीज़न के वर्ल्ड कप के टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन राजिंदर सिंह (Rajinder Singh) ने दागे हैं। उन्होंने साल 1982 में मुंबई में खेले गए Men’s Hockey World Cup, 1982 में कुल 12 गोल किए थे।

    और, Men’s Hockey World Cup के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला खिलाड़ी बेल्जियम का है। जॉन-जॉन डोहमेन ने उन्होंने अब तक 435 मैच खेले हैं और ओडिशा में खेले जाने वाले इस ताज़ा Men’s Hockey World Cup, 2023 में 436वां मैच खेलने मैदान में उतरेंगे।

    एक जानने वाली बात ये भी है कि Men’s Hockey World Cup के अब तक के इतिहास में सातवीं बार किसी एशियाई देश में वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। भारत, पाकिस्तान और मलेशिया में से किसी ने भी मेज़बानी करते हुए वर्ल्ड कप नहीं जीते।