जसकरन मल्होत्रा ने छह बॉल पर मारे छह छक्के, ऐसा करने वाले पहले अमेरिकी क्रिकेटर बने

    Loading

    वाशिंगटन: भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेट जसकरन मल्होत्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। जसकरन ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मैच में छह बॉल पर छह चक्का लगाकर रिकॉर्ड बना दिया है। इसी के साथ वह उन अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सूची में आ गए हैं, जिन्होंने पहले यह कारनामा किया है। 

    पहले अमरीकी खिलाड़ी जिन्होंने लगाया शतक

    मल्होत्रा ने अपनी इस पारी में 124 गेंद में 174 रन बनाएं। जिसमें 16 छक्के और चार चौके लगाए।  इसी के साथ जसकरन मल्होत्रा पहले अमरीकी खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ओवर में छह छक्का लगाया है। इसी के साथ वह पहले अमरीकी भी बन गए जिन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में शतक जड़ा है।

    रोहित शर्मा की बराबरी 

    जसकरण ने एक पारी में 16 छक्के लगातार भारत के स्टार खिलाड़ी हिटमैन रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। शर्मा ने अपनी पारी में इतने ही छक्के लगाए थे। वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के घातक बल्लेबाज इयोन मोर्गन के नाम है, जिन्होंने 2019 के विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ (ENG vs AFG, WC 2019) लगाए। मोर्गन ने अपनी इस धमाकेदार पारी में 17 छक्के ठोके थे।