गीता फोगाट: भारत की वह महिला पहिलवान, जो अपने जिद्द और जोश के बदौलत बनी मिशाल

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय महिला पहलवानी को अलग पहचान दिलाने वाली गीता फोगाट (Gita Fogat Birthday) अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं।  उनका जन्म आज ही के दिन 15 दिसंबर 1988 को हरियाणा के भिलाई में हुआ था। गीता कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली पहली भारतीय पहलवान हैं।  2010 में भारत में खेले गए इस खेल में गीता ने गोल्ड जित कर भारत का परचम लहराया था। गीता ने यह उपलब्धि 55 किग्रा वर्ग में हासिल की थी।

     पहलवान बनाने पिता में का योगदान 

    पहलवानी में में अपनी अलग पहचान बनाने वाली गीता ने हरियाणा के छोटे से गांव भिलाई से जीत के शिखर तक का सफर तय किया। जिसमें उनके पिता का भी योगदान काफी रहा है। उनके पिता महावीर फोगाट एक जाने माने पहलवान थे। उनके पिता ने दोनों बहनों के पीछे काफी मेहनत की समाज के रीती-रिवाज़ के खिलाफ जाकर अपनी बेटियों को भी पहलवान बनाने का फैसला लिया और अपनी कोचिंग में उनको सफलता दिलाई। गीता को बचपन से ही पिता महावीर ने कुश्ती के गुर सिखाए। 

    जीते कई मैडल 

    गीता ने साल 2009 में पंजाब के जालंधर में आयोजित कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती का पदार्पण किया। इसके साथ उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। साल 2010 में गीता ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में सहभाग लाया था। इसमें गीता ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। 

     इस भारतीय महिला पहलवान ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर नया मुकाम हासिल किया था। गीता फोगाट ने साल 2012 में लंदन में आयोजित कुश्ती में भारत के लिए पहला पदक जीता। इसके बाद साल 2012 में गीता ने अलमाटी और कज़ाकिस्तान में आयोजित कुश्ती के एफएए एशियाई ओलंपिक योग्यता टूर्नामेंट में गोल्ड पदक जीता। इसी साल गीता ने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।  एशियन गेम्स 2012 और 2015 में भी कांस्य पदक अपने नाम किया।

    डीएसपी के रूप में कार्यरत

    अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट और कई विश्व चैम्पियनशिप मैच जितने के बाद हरियाणा सरकार ने गीता को डीएसपी के रूप में नियुक्त किया। इस समय गीता फोगाट हरियाणा पुलिस में डीएसपी के रूप में कार्यरत हैं।

    गीता फोगाट पर बनी बॉलीवुड फिल्म दंगल

    गीता पर बनी बॉलीवुड फिल्म दंगल कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए गोल्ड जीत कर इतिहास रचने वाली गीता के उपर बॉलीवुड फिल्म दंगल बनी थी। आमिर खान की यह फिल्म साल 2010 में गीता के कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल जीतने पर आधारित थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी और दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद गीता हुए बबिता दोनों बहनें चर्चा में आई थी।