File Photo
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    भारतीय टीम के धांसू कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ‘ICC T20 WORLD CUP TOURNAMENT, के बाद T20 टीम इंडिया  की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। लेकिन इस फैसले के बाद तब उनके करोड़ों चाहनेवालों को ज़ोर का झटका लगा जब कोहली ने यह भी घोषणा कर दी कि बताैर कप्तान IPL 2021 उनका आखिरी सीजन रहेगा। यानी, विराट कोहली IPL 2022 में ‘राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू’ (Royal Challengers Bengaluru RCB) की कप्तानी नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने ये बात भी खुलकर कहा है कि कप्तानी भले छोड़ रहे हैं, लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर IPL T20 TOURNAMENT में वे हमेशा RCB के लिए ही खेलेंगे।

    जैसे-जैसे विराट कोहली (Virat Kohli Captain Indian Cricket Team RCB) अपनी भूमिका से दूर होते नज़र आ रहे हैं, उसी के साथ प्रश्न ये उठने लगा है कि अब IPL 2022 में RCB की कप्तानी कौन करेगा ? IPL 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (IPL auction) भी जल्द होगी। टीमों में शामिल होने वाले और टीम से बाहर जाने वाले कई खिलाड़ी देखे जाएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru RCB) की टीम के लिए 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आने वाले कल RCB की कप्तानी कर सकते हैं।

    जानिए वो 5 नाम –

    1. एबी डिविलियर्स (AB de Villiers)

    कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा फ्रेंचाइजी टीम में खास खिलाड़ियों की तरह बने रहते हैं। साउथ अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) RCB के लिए उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं। गौरतलब है कि डिविलियर्स ने कई बार अपनी टीम RCB को अपने महत्वपूर्ण योगदान से जीत दिलाई है। रन बनाने के अलावा डिबिलियर्स RCB के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। अगर मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain RCB) ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है, तो टीम को संभालने के लिए ‘मिस्टर 360’ (Mr. 360 AB de Villiers) से बेहतर और कोई खिलाड़ी इस टीम में नहीं हो सकता। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में अपने देश की टीम की कप्तानी करने का अनुभव होने की वजह से RCB टीम मैनेजमेंट उन्हें टीम की कप्तानी सौंप सकता है।

    2. डेविड वार्नर (David Warner)

    डेविड वार्नर के लिए IPL T20 TOURNAMENT में फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, ये तो आपको याद होगा ही कि IPL 2021 के भारत में खेले गए पहले चरण के मैचों के दौरान ही उनकी कप्तानी मैनेजमेंट ने छीन ली थी। यही नहीं, इससे भी खराब तब उनके साथ हुआ जब उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad SRH) के प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं दी गई। अगले साल IPL 2022 को लेकर होने वाली मेगा नीलामी में SRH केन विलियमसन (Ken Williamson), राशिद खान (Rashid Khan) आदि की पसंद को बनाए रखने के बारे में सोच सकता है। हालांकि, यह पता नहीं कि वे डेविड वार्नर (David Warner) के साथ जाएंगे या नहीं।अगर नहीं, तो वॉर्नर RCB के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। गौरतलब है कि IPL 2016 में डेविड वार्नर की कप्तानी में SRH IPL चैंपियन बना था। सफल कप्तान कहे जाने चाहिए। यही नहीं IPL T20 TOURNAMENT में अंतर वे  3 बार ऑरेंज कैप (Orange Cap) जीत चुके हैं। अब देखना ये होगा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru RCB) टीम मैनेजमेंट उन्हें मेगा नीलामी में खरीदकर कप्तान बनना चाहेगी या नहीं।

    3. देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal)

    RCB की मौजूदा टीम के कुछ प्रमुख बल्लेबाजों की बात की जाए तो युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) काफ़ी मजबूत खिलाड़ी माने जा रहे हैं। बीते 2 सीजन से उन्होंने टीम में अपनी बेहतरीन प्रदर्शन से खास जगह बना ली है। टीम की कप्तानी के लिए उनको चुनना RCB के लिए एक फायदेमंद फैसला हो सकता है। गौरतलब है कि IPL T20 TOURNAMENT एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां युवा खिलाड़ियों को उनके अवसरों के साथ-साथ जिम्मेदारियों का भी पूरा मौका दिया जाता है। कई युवा खिलाड़ी अपनी टीम की कमान संभाल रहे हैं। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru RCB) अपने टीम की बेहतरी और भविष्य की संभावनाओं के मद्देनजर ध्यान देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को भी टीम का कप्तान चुन सकते हैं। उनके रिकॉर्ड्स बताते हैं कि उनका बल्ला खूब गरजता है और उसकी गर्जना में जोरदार दहाड़ भी है। ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों का साथ मिलने पर RCB की कप्तानी संभालने में उन्हें कठिनायों का सामना नहीं करना पड़ सकता है। आईपीएल का इतिहास बताता है कि उन्होंने IPL 2020 में जमकर रन बनाए थे। उस सीजन में उनके बल्ले से 473 रन निकले थे। अबकी ताज़ा सीजन की बात की जाए तो IPL 2021 के पहले चरण में वो एक सेंचुरी भी ठोक चुके हैं।

    4. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

    अगर कोई खिलाड़ीअपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ देर से ही सभी अपनी किस्मत लिखता नजर आ रहा है, तो वे हैं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)। टीम इंडिया के लिए डेब्यू से लेकर ‘ICC T20 WORLD CUP TOURNAMENT, तक के लिए टीम में चुना जाना अपने आप में उनकी कहानी बयां करती है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) के साथ वे IPL 2018से खेल रहे हैं और बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आकाश उनके लिए खुल गया है। हलानी, ‘मुंबई इंडियंस’ के पास सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जैसे कई बल्लेबाज हैं। ऐसे में यदि सूर्यकुमार यादव अगर अपना  कद एक कप्तान के तौर पर देखना चाहें तो हो सकता है कि वो IPL 2022 की मेगा नीलामी में दिखें। यदि ऐसा होता है, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru RCB) उन्हें खरीद सकती है और अपनी टीम का कप्तान बना सकती है। यकीनन, सूर्यकुमार यादव के पास बल्लेबाजी का अच्छा अनुभव है और वह अगले सीजन (IPL 2022) पूरी एनर्जी के साथ नई भूमिका निभाने के लिए उत्साहित होंगे।

    5. क्विंटन डी काॅक (Quinton de Kock) 

    साउथ अफ्रीका के धाकड़ खिलाड़ी क्विंटन डी काॅक (Quinton de Kock South Africa) भी कप्तानी के लिए अच्छा विकल्प हैं। फिलहाल तो क्विंटन ‘मुंबई इंडियंस’ (Mumbai Indians MI) की टीम में हैं, लेकिन IPL MEGA AUCTION, 2022 नजदीक आ रही है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma), जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah), कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को रिटेन करना ‘मुंबई इंडियंस’ की प्राथमिकता होगी। ऐसे में क्विंटन डी कॉक(Quinton de Kock) की संभावना बहुत कम होगी। हालांकि, एक बात यह भी है कि अगर कोई खिलाड़ी दूसरी टीम में जाता है, तो उसकी अहमियत पहले की बनिस्बत बढ़ जाती है। अगर RCB टीम मैनेजमेंट कप्तान की तलाश में क्विंटन डी काॅक को चुनता है, तो ये भी एक अच्छा फैसला होगा। गौरतलब है कि, उन्होंने अपने अंतरष्ट्रीय करियर में अपने देश, साउथ अफ्रीका की टीम की कमान भी संभाली है। यही नहीं विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी का हुनर उनके पक्ष को और मजबूती देते हैं।