hardik-rahul
Pic: Social Media

Loading

विनय कुमार

आज IPL 2023 में एक और डबल हेडर डे (Double Header Day) है। आज दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3:30 बजे लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) के बीच खेले जाएगा और दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच (PBKS vs MI) होगा। 

आज दोपहर 3:30 बजे LSG vs GT आरंभ होगा। टॉस आधा घंटे पहले 3 बजे होगा। यह मुकाबला अटल बिहारी वाजपेई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इकाना (Atal Bihari Vajpayee International Cricket Stadium Ikana, Lucknow) में खेला जाएगा। 

आइए जानें दोनों टीमों में शामिल खिलाड़ियों के नाम-

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants Team IPL 2023 LSG)

केएल राहुल (KL Rahul Captain), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन उल हक, युद्धवीर चरक।

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans Team IPL 2023 GT)

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Captain), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव , आर साई किशोर, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।