राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) ज़िले में रविवार की शाम को एक युवक ने महिला कांग्रेस विधायक (Congress MLA) पर हमला कर दिया। हमला चाकू से किया गया। हमले में विधायक घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अब वह ठीक हैं।
#WATCH छत्तीसगढ़: राजनांदगांव ज़िले में कल एक युवक द्वारा कथित तौर पर चाकू से हमला करने के बाद एक महिला कांग्रेस विधायक घायल हो गईं।
विधायक छन्नी चंदू साहू ने बताया, ”मैं भूमि पूजन के लिए जोधरा गांव गई थी, वहां 21-22 साल का एक लड़का पीछे से आया और मुझ पर चाकू से हमला कर दिया,… pic.twitter.com/kPmP6yivlX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2023
भूमि पूजन के दौरान युवक ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव जिले में कल एक युवक द्वारा कथित तौर पर चाकू से हमला करने के बाद एक महिला कांग्रेस विधायक घायल हो गईं। विधायक छन्नी चंदू साहू ने बताया कि मैं भूमि पूजन के लिए जोधरा गांव गई थी, वहां 21-22 साल का एक लड़का पीछे से आया और मुझ पर चाकू से हमला कर दिया, मैंने बचाव के लिए हाथ आगे किया, मेरे हाथ में चोट आई है।
जांच में जुटी पुलिस
युवक कौन था? उसने विधायक पर हमला क्यों किया? अगर यह हमला किसी और के द्वारा करावाया गया है तो किसने और क्यों करवाया? अभी ये सब पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।