AAP., Sanjay Singh, Delhi, Delhi news
आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह के गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर करे AAP कार्यकर्ता पुलिस के साथ झड़प करते हुए।

Loading

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार यानी आज AAP कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।  इस बीच  AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जमकर झड़प हुई।

 AAP सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संजय सिंह को कल शाम दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके आवास पर ईडी ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।

संजय सिंह के गिरफ्तारी पर ये बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश  के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि सरकार को ये लगता है कि जो भी उनके खिलाफ है उसे गिरफ्तार कर लो। एक ही दिन में पत्रकारों और AAP नेता की गिरफ्तारी हुई। भाजपा ये समझ ले कि इस बार 100 करोड़ लोग उनके खिलाफ हैं। इस बार INDIA इसी भाजपा का सफाया करेगी। ED, CBI और IT इनके यानी  बीजेपी संगठन के हिस्से हैं, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।