delhi-fire
Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Dealhi) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के आरके पुरम की अंबेडकर बस्ती में आज यानी रविवार सुबह गोलीबारी हुई है। वहीं इसमें दो महिलाओं को गोली लगी। वहीं एक महिला की हालत नाजुक भी बताई गयी थी, जिसकी भी अब मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के आरके पुरम में तड़के सुबह हुई गोलीबारी में 2 महिलाओं की मौत हो गई है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि, हमलावर पैसे से जुड़े विवाद में घर आया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। 

वहीं इस गोलीबारी की आवाज सुन इलाके में हड़कंप मच गया। आननफानन में किसी ने फायरिंग की घटना की सूचना पुलिस को दी, तो तत्काल एक टीम मौके पर पहुंची। दोनों मृतक बहनें बतायीं जा रही हैं और इनके नाम पिंकी और ज्योति है। पिंकी की उम्र उम्र 30 साल और ज्योति की उम्र 29 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पैसों के विवाद के चलते इन दोनों बहनों की हत्या हुई है। घटना पर विवरण का इंतजार है।