
नई दिल्ली: दिल्ली त्रिलोकपुरी हत्याकांड (Delhi Trilokpuri murder case) में क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी महिला ने पति की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह सौतेली बेटी और सौतेले बेटे के प्रति गलत इरादा रखता था। बेटे की पत्नी पर उसकी बुरी नजर थी। वह बच्चों के पैसे छीन लेता था। उनके साथ सौतेला व्यवहार करता था। इसलिए बेटे ने उसे चाक़ू मार दी। बाद में उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। अभी तक पुलिस को छह टुकड़े मिले हैं।
दिल्ली, क्राइम ब्रांच के एसपी रवींद्र यादव (Ravindra Yadav) ने बताया कि त्रिलोकपुरी हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक अंजन दास को उसकी पत्नी पूनम और सौतेले बेटे दीपक ने हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए। उन्होंने बताया कि अंजन दास बच्चों के पैसे छीन लेता था और अपनी सौतेली बेटी और सौतेले बेटे की पत्नी के प्रति गलत इरादे रखता था। अब तक 6 शरीर के अंग मिले हैं।
#WATCH | Delhi: Spl CP Crime Ravindra Yadav gives details of Trilokpuri murder, where one Anjan Das was killed&chopped off by his wife Poonam&stepson Deepak
Says,"He used to snatch their money&had ill intentions towards his stepdaughter&stepson's wife. 6 body parts found so far" pic.twitter.com/sA9TGZXmM7
— ANI (@ANI) November 28, 2022
उन्होंने कहा कि 3 बच्चों में से दीपक एक है। कल्लू की लीवर फेल होने से मौत होने के बाद पूनम, अंजन दास के साथ रहने लगी। पूनम को नहीं पता था कि अंजन का बिहार में परिवार है। उसके 8 बच्चे हैं। दीपक की पत्नी पर अंजन की बुरी नजर थी। इसी के चलते इन्होंने अंजन की हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने शव के 8-10 टुकड़े किए गए थे। अभी तक पुलिस को शव के 6 हिस्से मिले हैं।
आरोपी पूनम जब पुलिस की गाड़ी में जा रही थी उसी समय उसने मीडिया को बताया वह (मृतक अंजन दास) मेरे बच्चों के प्रति बुरी नीयत रखता था। इसलिए मैंने ऐसा किया। उसने बताया कि मेरे बेटे ने उसे चाकू मार दिया, मैंने नहीं किया।
गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड और नाले में कई मानव अंग मिले थे। पुलिस ने वह फ्रिज भी बरामद कर लिया है जिसमें शव के टुकड़ों को रखा गया था। मई महीने में पुलिस को मानव अंग मिले थे। इस मामले में पुलिस के हाथ कई सीसीटीवी फुटेज भी लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया।