Heat wave wreaks havoc in America, death toll due to hot air in Oregon rises to 116
Representative Photo

    Loading

    नई दिल्ली: दिल्ली में चल रही लू (Heat Wave in Delhi) के बुधवार को और भीषण होने का पूर्वानुमान है। साथ ही, बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं शनिवार तक यह 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, कम से कम एक सप्ताह तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मार्च के आखिरी सप्ताह से ही दिल्ली में लू चल रही है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। 

    आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय तक मौसम शुष्क के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान है।” आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। 

    सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क पश्चिमी हवाओं के चलने से बारिश के अभाव कारण गर्मी अधिक बढ़ गई है। दिल्ली में मार्च में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई थी, ऐसा 2018 के बाद पहली बार हुआ है। आमतौर पर मार्च में औसतन 15.9 मिमी बारिश होती है। भारत में 122 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक गर्मी रही। (एजेंसी)