FILE PHOTO
FILE PHOTO

    Loading

    नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में एक के बाद एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आती रहती है। अब एक मदरसे का उलेमा (Ulema) द्वारा 12 साल के बच्चे के साथ कुकर्म (rape) करने का मामला सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में हैं।  

    उत्तरी दिल्ली के  डीसीपी सागर सिंह कलसी (Sagar Singh Kalsi) ने बताया कि सराय रोहिल्ला थाना (Sarai Rohilla police station) क्षेत्र के एक मदरसे के उलेमा ने 12 साल के लड़के के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी मोहम्मद इसरान (Mohd Isran) फरार है और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में हैं। 

    सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस ने POCSO एक्ट और 377, 506 आईपीसी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी ने पीड़ित को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। फ़िलहाल उसकी तलाश जारी है। वह मौके से फरार है।  

    पीड़ित लड़के ने बताया कि वह अगस्त 2021 से सराय रोहिल्ला के मदरसे (Sarai Rohilla’s Madrasa) में पढ़ रहा है। लड़के का आरोप है कि उलेमा इरफान हर 2-3 दिन के बाद आधी रात को उसके कमरे में आता था और फिर उसे अपने कमरे में ले जाता था। उसे नशीली चीज खिलाकर उसके साथ गलत काम करता था। 

    बता दें कि 7 और 8 दिसंबर को लड़के के साथ फिर से दुष्कर्म हुआ। उसके बाद लड़का अपने घर चला गया। घर पर उदास और शांत रहने पर माता-पिता ने इसका कारण पूछा तो लड़के ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। माता पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।