Gujrat Bus Accident
हादसे में भिड़ंत वाहनो को क्रेन की मदद से निकालते हुए की तस्वीर

Loading

सूरत: गुजरात (Gujrat) के सूरत (Surat) में शनिवार यानी कल रात भीषण हादसा हो गया। एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलो का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मृतक की पहचान नहीं हो सकी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल व्यक्तियों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। म‍ृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से साइड किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

हादसे की जांच शुरू

सूरत हादसे पर सूरत नगर निगम की आयुक्त शालिनी अग्रवाल ने बताया कि एक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें लगभग नौ लोग घायल हो गए लेकिन उनमें से एक की मौत हो गई। आठ घायलों का इलाज चल रहा है। एक पुलिस जांच चल रही है। जांच में सब कुछ सामने आने पर सूरत नगर निगम सभी आवश्यक कार्रवाई करेगा।