गुजरात में ढहा 40 साल पुराना पुल, 4 लोग घायल, 6 लोग अब भी लापता, देखें वीडियो

Loading

गुजरात: गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां के सुरेंद्रनगर में 40 साल पुराना जर्जर पुल ढह गया। दिल दहला देने वाली इस घटना में पुल के ऊपर से गुजर रहे एक ट्रक समेत 2 बाइक नदी में गिर गईं। ऐसे में अब जानकारी सामने आई है कि इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइए जानते है खबर विस्तार से…. 

40 साल पुराना पुल ढहा 

गुजरात में ऐसे अचानक हुई इस घटना के बाद नागरिकों में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक, जब एक ट्रक पुल के ऊपर से गुजर रहा था, तभी पुल का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इससे ट्रक सीधे भोगावो नदी में जा गिरा। इतना ही नहीं बल्कि उसी समय 2 बाइक भी पुल के ऊपर से गुजर रही थीं और वे भी पुल से नीचे गिर गईं। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। ऐसे में अब घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

प्रशासन ने की अनदेखी 

दिल दहला देने वाली इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। ऐसे में अब वहां राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। आपको बता दें कि 40 साल पुराना यह पुल 110 गांवों को जोड़ने वाला मुख्य पुल था। इस पुल के गिरने से अब इन सभी गांवों का संपर्क टूट गया है। कई दिनों से नया पुल बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन प्रशासन केवल पुल की मरम्मत कर उसे उपयोग में ला रहा था। 

 

नागरिकों का आरोप

ऐसे में अब गुस्साए नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा पुल की मरम्मत ठीक से नहीं कराने के कारण यह घटना घटी है। बता दें की यह पुल भारी वाहनों के लिए खतरा था, फिर भी जब वाहन इस पर से गुजर रहे थे तो पुल के ढहने की घटना हुई है। आपको बता दें कि अब इस घटना में 10 लोग बह गए है जिसमें से 6 लोग अब तक  है लापता है।