MP: गर्लफ्रेंड के साथ जिम में एक्सरसाइज कर रहा था पति‚ पत्नी ने चप्पलों से पीटा

    Loading

    भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल में एक महिला ने अपने पति की महिला मित्र की जमकर पिटाई कर दी। महिला अपनी बहन के साथ वहां पहुंचती है और अपने पति को अन्य महिला के साथ देखकर आपे से बाहर हो जाती है। महिला कभी उसे चप्पलों से मारती है तो कभी उसके बाल नोचती है। इस दौरान उसका पति अपनी महिला मित्र को बचाने की पूरी कोशिश करता है लेकिन उसकी पत्नी लगातार उसे पीटती है। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।  

    ज‍िम में  घुसकर महिला की पिटाई 

    पति-पत्नी के बीच इस दौरान हाथापाई होने लगती है। जिम में एक्सरसाइज कर रही अन्य महिलाएं दूसरी महिला को बचने आती हैं, और उसे जिम के अंदर ले जाती है। लेकिन पत्नी जिम के अंदर घुस कर पति की महिला मित्र को मारना शुरू कर देती है। 

    ‘आजतक’ की रिपोर्ट के अनुसार कोहेफिजा टीआई अनिल वाजपेयी ने बताया कि ये पूरी घटना 15 अक्टूबर को कोहेफिजा इलाके में एक जिम का है। पत्नी को अपने पति पर लंबे समय से शक था कि उसका अन्य महिला के साथ अफेयर है लेकिन पति इस बात से इनकार करता था। महिला 15 अक्टूबर के दिन अपने पति का पीछा करते हुए जिम पहुंची जहां वह महिला मित्र के साथ था। महिला ने दोनों को देखकर मारपीट शुरू कर दी। 

    पत्नी लगा चुकी है दहेज उत्पीड़न का केस 

    टीआई अनिल वाजपेयी के अनुसार, पत्नी पहले ही पति और उसके परिवारवालों पर दहेज उत्पीड़न का केस लगा चुकी है। इस घटना के बाद अब पति की महिला मित्र ने भी महिला के खिलाफ मारपीट का केस कोहेफिजा थाने में दर्ज कराया है। दोनों पक्षों पर केस दर्ज है, दोनों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है।