महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, सिद्धार्थ तिवारी ने घड़ा फोड़ कर किया प्रदर्शन

    Loading

    रीवा: देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस के बैनर तले पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सिद्दार्थ तिवारी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। सिरमौर विधानसभा के जवा ब्लॉक में आयोजित इस प्रदर्शन में तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार के खिलाफ मटका भी फोड़ा।

    तिवारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी सरकार के कारण देश और प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण लोगों का जीना मोहाल हो चूका है। लेकिन फिर भी प्रधानमंत्री के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। इसी के साथ उन्होंने केंद्र सरकार से ईंधन की कीमतों में कम करने की मांग की।

    इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “मामा के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बलात्कार, खून के मामले लगातार बढ़ते जारहे हैं। महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। लोग परेशान उन्हें पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। जिसमें महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा रही।

    बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक

    रीवा जिले के बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले सिद्धार्थ युवा चेहरा हैं, और क्षेत्रीय युवाओं में उनकी खासी लोकप्रियता देखी जाती है। राजनीति में आने के पूर्व सिद्धार्थ एक प्राइवेट कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। एक समय पर सिद्धार्थ के दादा श्रीनिवास तिवारी, कांग्रेस पार्टी के लिए विंध्य क्षेत्र का प्रमुख चेहरा रहे हैं। साथ ही पिता सुंदरलाल तिवारी भी सांसद एवं विधायक रह चुके हैं। 2019 में सुंदरलाल तिवारी के आकस्मिक निधन के पूर्व सिद्धार्थ ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बता दें कि रीवा जिले में तिवारी परिवार का बड़ा जनाधार है, जिसके दम पर कांग्रेस प्रत्येक चुनावों में जिले के मतदाताओं को साधने की कोशिश करती है।