Madhya Pradesh one-crore-house-85-lakh-cash-4-crore-assets-mps-millionaire-clerk-hero-keswani-eow-raid-bhopal-two-wheeler-scooter

    Loading

    भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक क्लर्क हीरो केसवानी के घर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान हीरो केसवानी के घर से 85 लाख रुपये नकद (85 Lakh Cash) , ज्वेलरी की रसीदें, जमीनों के कागजात समेत काफी चीजें मिली हैं। एक क्लर्क के घर से इतना सब कुछ मिलना कोई आम बात नहीं है। वहीं, इस मामले में हर रोज नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। 

    आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के सूत्रों से अनुसार जानकारी मिली है कि पिछले कुछ समय से हीरो केसवानी पर नजर रखी जा रही थी। इस दौरान पता चला कि,  हीरो केसवानी घर से बैरागढ़ स्थित मंत्रालय स्थित दफ्तर तक अपनी टू-व्हीलर से आता था। जिससे किसी को उसकी संपत्ति के बारे में पता न चले।  पहली बार हीरो केसवानी पर तब शक आया, जब उसने जीव सेवा संस्थान की बेशकीमती जमीन खरीदी। EOW पहले से ही इस जमीन से जुड़े एक मामले पर जांच कर रही है।

    EOW ने अब तक हीरो केसवानी के घर से लगभग 85 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये की जमीन और मकान के कागजात भी जब्त किए गए हैं। हीरो केसवानी के घर से जमीनों के सौदों के अनुबंध से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किए गए। उनके पास पास लगभग 4 करोड़ रुपये की संपत्ति होने के दस्तावेज भी मिले।आरोपी के घर तीन चार गाड़ियां और एक एक्टिवा स्कूटर मिला है।

    EOW की टीम जब क्लर्क हीरो केसवानी के घर गई टबग वह हैरान रह गयी। हीरो केसवानी का तीन मंजिला आलीशान घर है। इसके हर फ्लोर में आलीशान इंटीरियर और सजावट काम किया गया है। इतना ही नहीं घर के हर कमरें में पेनलिंग और वुडवर्क कराया गया है। वहीं, छत पर आलीशान पेन्ट हाउस बनाया गया है। हीरो केसवानी के घर की कीमत 1।5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

    बैरागढ़ के आस-पास विकसित हो रही कॉलोनियों में हीरो केसवानी ने मंहगें प्लॉट खरीदे हैं। हीरो केसवानी ने अपनी अधिकतम संपत्ति पत्नी के नाम खरीदी और बेची है। इसके अलावा हीरो केसवानी और उसके परिजनों के बैंक खातों में भी लाखों रुपये मिले। 

    बता दें कि, जब बुधवार बैरागढ़ में शासकीय कर्मचारी हीरो केसवानी के घर EOW विभाग की टीम पहुंची। तब हीरो केसवानी ने फिनाइल पी लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।