MP में नई आफत: सूअरों में मिला अफ्रीकी फीवर, शुरू हुआ सर्वे

    Loading

    मध्य प्रदेश: MP में अब एक नई आफत आ गई है। यहां सूअरों (pigs) में अफ्रीकी फीवर (African fever) होने की पुष्टि हुई है। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिलते ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने तुरंत सर्वे का काम शुरू करने का आदेश दिया है। अगर संक्रमण बड़ा तो सूअरों को मारने का काम भी किया जाएगा। फिलहाल इस नई समस्या ने मध्य प्रदेश की चिंता बढ़ गई है। 

    जानकारी के अनुसार MP के कटनी जिले में करीब 115 सूअरों को चिह्नित किया गया जिनमें अफ्रीकी बुखार की पुष्टि हुई है। वहीं करीब 85 सूअरों की मौत हो चुकी है। अचानक एक के बाद एक सूअर मरने लगीं तो इसकी जानकारी जिला प्रसाशन को को दी गई। अब इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं और जल्द ही इसका सर्वे पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। 

    कटनी पशु चिकित्सा विभाग के प्रभारी उपसंचालक आर.के. सिंह ने कहा कि सूअरों में अफ्रीकी बुखार पाया गया है। 115 सूअरों को चिह्नित किया गया और 85 सूअर मृत मिले हैं।सर्वे का काम जारी है। सर्वे पूरा होते ही संक्रमित सूअरों को मारा जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा पालकों को मुआवजा भी दिया जाएगा।