Maharashtra Corona

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) 119 नए मामले सामने आए है। वहीं, इस महामारी से दो लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,73,841 और मृतक की संख्या बढ़कर 1,47,782 हो गई है। यह जानकारी बुधवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी।

    939 एक्टिव मरीज

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 138 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,25,120 हो गई है। राज्य में  939 एक्टिव मरीज है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गयाहै । 

    मुंबई में कोरोना के 38  नए मामले 

    मुंबई में कोरोना संक्रमण के 38 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,057,953  हो गई है। शहर में अब तक 16,559 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 57  लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,038,092  हो गई है। फिलहाल शहर में 292  एक्टिव मरीज है।