Corona Death
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के ग्राफ में फिर से उछाल दर्ज किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 796 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस जानलेवा वायरस से 24 मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,37,221 और मृतकों की संख्या 1,41,049 हो गई है। इस बात की जानकारी गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 952 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 64,85,290 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 7,209 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

    राज्य में आज रिकवरी रेट 97.71 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 73,024 होम क्वारंटाइन और 897 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि बुधवार को राज्य में कोरोना के 767 मामले सामने आए थे और 28 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 903 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    मुंबई में फिर बढ़े केस

    मुंबई में कोरोना के मामलों में गिरावट बाद उछाल दर्ज किया गया है। यहां पिछले 24 घंटे में 228 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सिर्फ एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा 216 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,63,217 हो गई हैं, जबकि 16,341 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,42,392  लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 1,913 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 36,188 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 124,99,327 नमूनों की जांच की जा चुकी है।