14 से 16 अक्टूबर तक अहमदनगर में क्रेडाई मेगा प्रॉपर्टी एक्स्पो 2022 का आयोजन

    Loading

    अहमदनगर: अहमदनगर के भवन निर्माण व्यवसायिकों की क्रेडाई संगठन की ओर से 14 से 16 अक्टूबर के दौरान क्रेडाई मेगा प्रापर्टी एक्स्पो 2022 (Credai Mega Property Expo 2022) इस विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया है। दशहरा-दिवाली की पृष्ठभूमि पर अहमदनगर शहर (Ahmednagar City) के सावेडी मार्ग पर स्थित पेमराज सारडा कॉलेज के मैदान पर इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है। यह जानकारी क्रेडाई अहमदनगर ( CREDAI Ahmednagar) के चेअरमैन अमित मुथा (Amit Mutha) ने दी।

    अमित मुथा ने बताया कि रेरा कानून के तहत पंजीकृत और निर्माण काम की सभी प्रकार की मंजूरी हासिल किए 120 से अधिक प्रकल्प प्रदर्शनी में पेश होंगे। प्रदर्शनी में 80 से अधिक स्टाल्स इस प्रदर्शनी में सभी के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रतिदिन लकी ड्रा के माध्यम से विशेष उपहार देने की भी योजना बनाई गई है। क्रेडाई संगठन का सदस्य होने वाले निर्माण व्यवसायिकों से मकान खरीदी करने पर मौजुदा ग्राहकों का अधिक भरोसा होता है। क्रेडाई की इस विश्वसनीयता का जतन करते अहमदनगर शाखा ने अपने सदस्यों के रजिस्टर्ड होने वाले प्रोजेक्ट ग्राहकों को निरीक्षण के लिए उपलब्ध किए है। ऐसी जानकारी सेक्रेटरी अमित वाघमारे ने दी।

    क्रेडाई मेगा प्रापर्टी एक्स्पो 2022 इस प्रदर्शनी में 7.5 लाख से 2.50 करोड़ रुपए मूल्य के सभी हाऊसिंग प्रोजेक्ट, मकान, फ्लैट की जानकारी उपलब्ध होगी। अपने सपने का घर खरीदी करने के लिए विविध प्रोजेक्ट की जानकारी एक ही छत के नीचे मिलने वाली है। क्रेडाई अहमदनगर के चेअरमैन अमित मुथा ने लोगों को प्रदर्शनी आने की अपील की है साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में लोग अपने सपनों के घर का चयन आसानी से कर सकते हैं।