Nagar-Kalyan Highway Accident, Maharashtra
अहमदनगर हादसे में 6 लोगों की मौत

Loading

अहमदनगर: महाराष्ट्र (Maharashtra News) के अहमदनगर (Ahmednagar Accident) जिले से एक भयानक हादसे की घटना सामने आई है। कल्याण-नगर हाईवे (Nagar-Kalyan Highway) पर एसटी बस, कार और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी मुताबिक, इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। बता दें कि ये दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार (23 जनवरी) रात करीब 12:30 बजे की है। आइए जानते है इस संबंध में पूरी खबर क्या है… 

हादसे में 6 लोगों की मौत, अन्य घायल 

जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली तो घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, अहमदनगर जिले के ढवळापुर के पास ठाणे-मेहकर एसटी बस, एक गन्ना ट्रैक्टर और एक इको कार के बीच टक्कर हो गई, जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो गई। 

आपस में टकराई तीन गाड़ियां 

आपको बता दें कि ये हादसा इतना भयानक था कि तीनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस भयानक हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस समेत इलाके के नागरिक मौके पर पहुंच गए। हादसे में घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पारनेर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हाईवे पर जाम 

दिल दहला देने वाले इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। आपको बता दें कि हादसे में मरने वाले लोगों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान की जा रही है। घटना से इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।