Representative Pic
Representative Pic

    Loading

    अमरावती. कोरोना संक्रमण के आंकडे प्रतिदिन कम हो रहे है. रविवार को जिला प्रशासन से प्राप्त डेली रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबिस घंटों में कोरोना से 1 मौत हुई है. जिले के तिवसा तहसील के कुर्हा अंतर्गत भिवापुर की 60 वर्षीय महिला की जिला कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है. जिले में अब तक कोरोना से 1550 मरीजों की मौत हुई है. उसी प्रकार रविवार की रिपोर्ट में 36 नए पाजिटिव मरीज पाए गए है.  

    501 एक्टिव मरीज

    जिले में अब तक 95 हजार 883 पाजिटिव पाए गए. जिसमें से 93 हजार 832 मरीज कोरोना मुक्त हुए है. जबकि 1550 की मौत हुई है. शेष 501 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है. इनमें 212 मरीज विभिन्न सरकारी तथा निजी अस्पतालों में भर्ती है. महानगरपालिका क्षेत्र के 81 मरीज होम आइसोलेश में तथा 208 ग्रामीण क्षेत्र के मरीज क्वारंटाइन सेंटर में उपचार ले रहे है.

    रविवार तक कोरोना अपडेट

    पाजिटिव        36 (कुल 95,883)

    डिस्चार्ज                      72 (कुल 93,832)

    मौतें                            1 (कुल 1550)

    एक्टिव मरीज                  501

    भर्ती मरीज                    212

    होम आइसोलेशन (मनपा) 81

    क्वारंटाइन सेंटर (ग्रामीण)  208

    रिकवरी रेट                    97.86 प्रश

    डेथ रेट                        1.62 प्रश