Archana Patil Chakurkar Join BJP
अर्चना पाटिल चाकुरकर भाजपा में शामिल

Loading

लातूर: हाल ही में महाराष्ट्र (Maharashtra Politics) के लातूर (Latur Politics) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। लातूर (Latur Politics) में एक पूरा का पूरा परिवार के भाजपा (BJP) में साहिल होने जा रहा है। जी हां महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल चाकुरकर की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर (Archana Patil Chakurkar) बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

अशोक चव्हाण, बसवराज पाटिल के बाद अर्चना पाटिल चाकुरकर भाजपा पार्टी में जा रही हैं। इस प्रवेश से मराठवाड़ा से भाजपा में प्रवेश करने वाले नेताओं की संख्या और बढ़ेगी। आपको बता दें कि यह पार्टी में प्रवेश उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी कर रही है।

बता दें कि पेशे से डॉक्टर अर्चना पाटिल चाकुरकर आज बीजेपी में शामिल हो गई हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ दिन पहले अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने के बाद मराठवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेचैनी का माहौल था। चव्हाण के प्रवेश के तुरंत बाद, राज्य के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल मुरुमकर, जो कि शिवराज पाटिल चाकुरकर के बेटे हैं, ने भी भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। इसलिए संभावना है कि आने वाले समय में मराठवाड़ा में कांग्रेस पर देशमुख गुट का ही दबदबा रहेगा। इन्हीं मुद्दों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर को पार्टी में लिया है। ऐसी भी चर्चा है कि अर्चना पाटिल चाकुरकर अमित देशमुख के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में अब देखना यह होगा क्या अर्चना पाटिल चाकुरकर अमित देशमुख के खिलाफ चुनाव लड़ेगी।

लातूर में कांग्रेस को बड़ा झटका

ज्ञात हो कि लातूर की राजनीति में देशमुख परिवार का कई सालों तक दबदबा रहा है। मराठवाड़ा में अशोक चव्हाण परिवार और देशमुख परिवार दोनों का कांग्रेस पार्टी में काफी प्रभाव था.महाराष्ट्र की राजनीति में एक हड़कंप मच जब कुछ दिन पहले ही अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हुए थे। इसलिए अब मराठवाड़ा में देशमुख परिवार के राजनीतिक प्रभुत्व को देखते हुए अर्चना पाटिल चाकुरकर की पार्टी में एंट्री अहम मानी जा रही है। कहाँ जा रहा है कि इससे लातूर में बीजेपी मजबूत होगी।


जिम्मेदारी निभाऊंगी

अब बीजेपी में शामिल होते समय अर्चना पाटिल चाकुरकर ने कहा, ”मैं पिछले 20 साल से सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही हूं। यह मेरा राजनीतिक यात्रा का फैसला है। मैं आज से इसका श्री गणेश कर रही हूं। हम मोदी जी की यात्रा बारकाई से देख रहे हैं। संसद में पहला महिला विधेयक पारित होना एक ऐतिहासिक निर्णय था। आरक्षण से महिलाओं को मौका मिलेगा। अर्चना पाटिल चाकुरकर ने कहा, देवेन्द्र भाई, आप मुझे जो जिम्मेदारी देंगे, मैं उसे 100 प्रतिशत निभाऊंगी। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि चाकुरकर का पूरा परिवार भाजपा में शामिल हो सकता है।