File Photo
File Photo

Loading

छत्रपति संभाजीनगर : महानगरपालिका (Municipal Corporation) में गत कई सालों से रिक्त पदों (Vacancies) को भरने के लिए प्रशासन स्तर पर गत दो साल से प्रयास जारी है। परंतु उसका मुर्हूत नहीं लग पा रहा था। राज्य सरकार ने हाल ही में महानगरपालिका प्रशासन को 125 पदों की भर्ती (Recruitment) को मंजूरी दी है। जिसके चलते महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी (Municipal Commissioner Dr. Abhijit Chowdhary) ने रिक्त पदों को भरने के लिए कमर कसी है। सालों से प्रलंबित नौकर भर्ती करने के लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां आरंभ की है। 110 पदों के लिए वर्तमान में विज्ञापन तैयार करने का काम जारी है। भर्ती के लिए आयबीपीएस एजेंसी (IBPS Agency) की नियुक्ति की गई है। 

नौकर भर्ती के बारे में जानकारी देते हुए महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त रणजीत पाटिल ने बताया कि प्रशासन स्तर पर इन दिनों सालों से रिक्त 110 क्लास-1 से क्लास-3 के पदों को भरने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। गत 15 सालों में महानगरपालिका के कई आला अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए है। वह स्थान भरने के लिए प्रशासन द्वारा सालों से काम जारी है। परंतु वर्तमान महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी ने रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार स्तर पर सारे निर्णय लेकर भर्ती प्रक्रिया करने का काम शुरु किया है। अतिरिक्त आयुक्त रणजीत पाटिल ने बताया कि नए आकृतिबंध के अनुसार मंजूर पदों की संख्या 5 हजार 202 है। उसमें से 2 हजार 965 कर्मचारी कार्यरत है। वहीं, 2237 पद रिक्त है। इन रिक्त पदों को जरुरत अनुसार भरती करने की प्रक्रिया महानगरपालिका प्रशासन ने शुरु की है। 

महाराष्ट्र सरकार ने 125 पदों को भरने की अनुमति दी

पाटिल ने बताया कि राज्य सरकार ने हाल ही में महानगरपालिका प्रशासन को 125 पदों को भरने के लिए परमिशन दी है। जिसमें कनिष्ठ अभियंता (आर्किटेक्चर) के 26 पद, कनिष्ठ अभियंता (मेकानिक) के 7, कनिष्ठ अभियंता (विद्युत ) के 10, कनिष्ठ अभियंता (सॉफ्टवेयर) – 1, ऑडिटर – 1, अकाउंटंट – 2, विद्युत पर्यवेक्षक – 3, इंजीनियरिंग सहायक – 13, सफाई निरीक्षक – 7, पशुधन पर्यवेक्षक – 2, प्रमुख अग्निशमन अधिकारी – 9, अग्निशमन अधिकारी – 20, कनिष्ठ ऑडिटर – 2, लेखा विभाग क्लार्क – 95 इस तरह राज्य सरकार द्वारा 125 पदों के दी गई परमिशन में प्रथम चरण में 110 पदों को भरा जाएगा। एक सवाल के जवाब में रणजीत पाटिल ने बताया कि बिंदु नियम तैयार करने का काम भी शुरु है। राज्य सरकार ने नौकर भर्ती के बारे में नियुक्त किए हुए एजेंसी में से एक आयबीपीएस इस एजेंसी की नियुक्ति की है। उस एजेंसी ने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया। विज्ञापन का नमुना तैयार कर भेजने का अपील संस्था ने की है। उसके अनुसार विज्ञापन तैयार करने का काम जारी होने की जानकारी रणजीत पाटिल ने दी। अंत में पाटिल ने बताया कि राज्य सरकार ने नौकर भर्ती के बारे में एजेंसी अंतिम करते समय हर पद के लिए विशिष्ट शुल्क तय किए गए है। उसके अनुसार संबंधित एजेंसी को पैसे दिए जाते है। 115 पदों को भरने का निर्णय हुआ था। परंतु इसमें 5 क्लार्क अनुकंपा तत्व पर भरे गए है।