Mother Jumps in to well

Loading

Mother jumps into well: महाराष्ट्र के संभाजीनगर से मां के ममता के मिसाल की तस्वीर सामने आई है, जहां एक मा ने अपने बेटे की जान बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी। खेत में रहने वाले प्रवासी दंपत्ति का 13 महीने का बच्चा रेंगते हुए 51 फीट गहरे कुएं में गिर गया। जैसे ही उसकी मां ने यह देखा, वह बिना कुछ सोचे-समझे तुरंत कुएं में कूद गई। वहां मौजूद किसान दिलीप कहाटे ने कुएं में रस्सी डाली और मां-बेटे को ऊपर खींच लिया। इसमें महिला घायल हो गई। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। दोनों का इलाज घाटी अस्पताल में चल रहा है। मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिला का नाम नीरा राकेश अखाड़े (21) है। 
नीरा अपने पति और 13 महीने के बेटे नितेश के साथ यहां एक खेत में रहती है। सोमवार 12 फरवरी की शाम को नितेश रंगत नाम का बच्चा रेंगते हुए 51 फीट गहरे कुएं के पास पहुंचा और कुएं में गिर गया। मां बच्चे से दूर थी लेकिन कुएं के पास बच्चा जब नहीं दिखा तो मां को इस बात का अहसास हुआ कि बच्चा कुएं में गिर गया है। मां ने अपनी जान की परवाह किए बगैर तुरंत कुएं में छलांग लगा दी। 
 
 
कुछ दूर मौजूद दिलीप कहाटे को कुछ समझ में नहीं आया लेकिन महिला को कुएं में छलांग लगाते देख कहाटे रस्सी लाने दौड़ पड़े और घटनास्थल पर पहुंचकर कुएं में रस्सी डाल दी। ऐसे कहाटे ने दोनों की जान बचा ली। कहाटे रस्सी लेकर नहीं पहुंचते तो मां-बेटे वकी मौत भी हो सकती थी। गांव वाले इसे चमत्कार मान रहे हैं। राजू कहाटे की मदद से मां-बेटे को वैजापुर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां चिकित्सा अधिकारी आशीष पाटनी ने प्राथमिक उपचार दिया और आगे के इलाज के लिए दोनों को छत्रपति संभाजीनगर के घाटी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है।