File Photo
File Photo

Loading

छत्रपति संभाजीनगर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर देश की बदनामी कर रहे है। यह बात अलग है कि राहुल गांधी को अमेरिका के वाईट हाउस ने ही जवाब दिया है। राहुल गांधी विदेश में जाकर देश की कितनी भी बदनामी कर ले, वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तोड का एक भी नेता विश्व में नहीं है। यह दावा राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने यहां किया।

डोज लेने के लिए भारतीय नागरिकों को एक रुपया भी खर्च करना ना पड़ा

मोदी 9 जनसंपर्क अभियान के तहत जिले के गंगापुर में जलारंभ सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा  में गंगापुर तहसील को पेयजल आपूर्ति करनेवाले 1 हजार 75 करोड़ रुपए के हर घर नल योजना का उदघाटन देवेन्द्र फडणवीस के हाथों किया गया। इस योजना के उदघाटन के अवसर पर जनता  को संबोधित करते हुए फडणवीस ने यह दावा किया। मंच पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड, केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहाब दानवे,  राज्य के सहकारिता मंत्री अतुल सावे, प्रदेश महासचिव संजय केणेकर,  शहर जिलाध्यक्ष शिरीष बोरालकर उपस्थित थे। अपने विचार में फडणवीस ने केन्द्र की मोदी  सरकार की विविध योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना डोज तैयार करना भारत के लिए बड़ी सफलता थी। डोज लेने के लिए भारतीय नागरिकों को एक रुपया भी खर्च करना ना पड़ा। 

मोदी ने महाराष्ट्र को बड़े पैमाने पर मदद की 

अपने विचार में डिप्टी सीएम फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र को बड़े पैमाने पर मदद की। यहीं कारण है कि आज महाराष्ट्र में चार लाख करोड़ के विकास कार्य जारी है। फडणवीस ने राज्य सरकार की ओर से आम आदमी के हितों के लिए चलाए जानेवाले विविध योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की ओर इशारा कर कहा कि एसटी महामंडल द्वारा दी जा रहे 50 प्रतिशत छुट पर उन्हें बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा है। महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि महिलाएं  काम के लिए बाहर भी जा सकती। फडणवीस ने साफ किया कि महिलाओं को सक्षम करने के दृष्टि से राज्य सरकार कटिबध्द है। उन्होंने आवास योजना में ओबीसी शामिल न होने को लेकर सरकार के पास आ रही मांग पर उस समाज को न्याय देने की उददेश्य से राज्य सरकार ने मोदी घरकूल योजना शुरु किए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि  इसके माध्यम से ओबीसी समाज को उनके हक का घर देने का काम हमारी सरकार ने किया है। 

मराठवाडा में पानी की समस्या पूरी तरह होगी हल 

राज्य सरकार ने पश्चिमी क्षेत्र से बहनेवाली नदियों का पानी गोदावरी घाटी में लाने का हमारा प्रयास जारी है। उन्होंने मराठवाडा वासियों को आश्वस्त किया कि इसके माध्यम से मराठवाडा को हक का पानी मिलेंगा, और यहां बार बार निर्माण होनेवाली सूखे की स्थिति से भी नागरिकों को राहत मिलेंगी।