बिपोरजॉय तूफान से सावधान! महाराष्ट्र के ‘इस’ इलाके में भारी बारिश, गुजरात जाने वाली 67 ट्रेनें रद्द

Loading

महाराष्ट्र: इन दिनों चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय को लेकर बहुत चर्चा हो रही है। ऐसे में अब बिपोरजॉय को लेकर मौसम विभाग ने अहम अपडेट दिया है। जी हां मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर में उठे इस चक्रवात के गुरुवार को कच्छ से टकराने की संभावना है। बता दें कि  बिपोरजॉय  के प्रभाव से गुजरात के तट पर ऊंची लहरें उठने लगी है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। 

हुई 67 ट्रेनें रद्द 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चक्रवात बिपोरजॉय के मद्देनजर गुजरात में तटीय क्षेत्रों से 7500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, तीनों सेनाएं अलर्ट मोड पर हैं। ऐसे में अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि श्चिम रेलवे से गुजरात के तटीय इलाकों को जाने वाली 67 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उधर, मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय गांवों को भी मौसम विभाग ने अलर्ट कर दिया है। अब देखना ही होगा कि बिपोरजॉय और कितना एक्टिव होता है। 

आंधी तूफान और बारिश 

मिली जानकारी के मुताबिक, इस बीच, अगले 2-3 दिनों में महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों तक महाराष्ट्र  में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने विदर्भ में तूफानी बारिश की संभावना जताई है। 

महाराष्ट्र के इस हिस्से में बारिश की संभावना

नासिक, रत्नागिरी, रायगढ़, पालघर, च. संभाजीनगर, सोलापुर, सांगली समेत प्रदेश के अन्य शहरों में बारिश की संभावना है। लिहाजा, 15 जून को चंद्रपुर, नागपुर, गढ़चिरौली और गोंदिया जिलों में भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

मछुआरों को चेतावनी

गौरतलब हो कि इस बीच बाइपरजॉय के मद्देनजर मछुआरों को अलर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि मछुआरे समुद्र में न जाएं। अरब सागर में उठे इस चक्रवात के गुरुवार को कच्छ से टकराने की संभावना है। इससे गुजरात में भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अब देखना यह होगा आखिर यह बाइपरजॉय और कितना प्रभावी होता है।