गांधी वार्ड के 5 वर्षो से स्ट्रीट लाइट बंद, विद्युत विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से नागरिकों में रौष

    Loading

    • आंदोलन की दी चेतावनी

    तुमसर: शहर के गांधी नगर परिसर विद्युत पोल की हालत खस्ता होकर वह कभी भी गिर सकते हैं। साथ ही 5 वर्षो से स्ट्रीट लाइट बंद होने से नागरिकों में रौष व्याप्त है। इस बारे में विद्युत विभाग को अनेको बार सूचित करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा इस ओर अनदेखी की गई है। परिसर के नागरिकों द्वारा तत्काल इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

    प्रभाग क्र. 8 गांधी नगर में सकुन डोंगरे से लांजेवार आटाचक्की तक दलित बस्ती सुधार योजना अंतर्गत सीमेंटीकरण सड़क का निर्माण कार्य शुरु किया गया है। इस सड़क पर नप. अंतर्गत स्ट्रीट लाईट लगाए गए हैं। लेकिन सबंधित स्ट्रीट लाईट मंजूर सड़क के भीतर आते हैं अथवा नहीं इसकी किसी को जानकारी नहीं है। 

    अब तक न. प. के किसी अभियंता द्वारा सबंधित कार्यो की जांच पड़ताल नहीं की गई है। इस संदर्भ में ठेकेदार से सड़क की चौड़ाई एवं स्ट्रीट लाईट के बारे में पूछताछ करने पर उनके द्वारा टालमटोल जवाब दिया गया था। 

    उपरोक्त सड़क पर 10 वर्ष पूर्व स्ट्रीट लाईट लगाए गए थे। लेकिन गत 4-5 वर्षो से स्ट्रीट लाइट बंद पड़े हुए हैं। वर्तमान में स्ट्रीट लाईट की अवस्था बिकट है। इसमें लगाए गए तार, लाईट व अन्य सामग्री खराब हो चुकी है। कुछ स्थानों पर लाईट टूटकर कर झूल रहे हैं। जो कभी भी किसी के शरीर पर गिर सकते हैं। फिर भी अब तक विद्युत विभाग के अभियंता ने निरीक्षण नहीं किया गया हैं। 

    वर्तमान में सड़क का काम शुरु होने के बावजूद सबंधित समस्या की ओर विद्युत विभाग द्वारा अनदेखी की जा रही है। बाद में सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद तोड़फोड़ किया जाता है।

    इस संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता अनिकेत डोंगरे एवं वार्ड के नागरिकों द्वारा विधायक, उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं न।प। मुख्याधिकारी को सौंपे गए निवेदन में तत्काल कार्यवाही करने की मांग की गई है।