PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

    Loading

    महाराष्ट्र: महाराष्ट्र (Maharashtra) के बल्हारशाह रेलवे स्टेशन (Balharshah Railway Station) पर एक बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन का फुट ओवर ब्रिज (Foot Over Bridge)का एक हिस्सा गिरने से कई लोग घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों को रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार रविवार यानी 27 नवंबर को महाराष्ट्र के चन्द्रपुर में बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media)पर वायरल हो रहा है। 

    मीडिया में चल रही खबरों की माने तो रविवार शाम करीब 5 बजे हादसा हुआ है। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे जाने वाली एक ट्रेन में सवार होने के लिए बड़ी संख्या में यात्री इस फुटओवर ब्रिज से जा रहे थे कि तभी अचानक उसका एक हिस्सा ढह गया। जिस वजह से कुछ यात्री करीब 20 फुट की ऊंचाई से नीचे रेल पटरी पर गिर गये। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

     रेलवे ने एक बयान में कहा कि प्लेटफार्म संख्या एक और दो को जोड़ने वाले इस फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया जबकि पुल का बाकी हिस्सा ठीक है। रेलवे ने घोषणा की है कि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी। पुल का एक हिस्सा कैसे गिर गया इस मामले में  भी जांच की जाएगी।