Knife attack, Punjab National Bank manager , Buldhana
बैंक मेनेजर पर चाकू से हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Loading

बुलढाणा: महाराष्ट्र (Maharashtra Crime News) में आये दिन हत्या और अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि नागपुर (Nagpur Murder News) में 10 दिन में 8  हत्याएं हुई है। ऐसे में अब महाराष्ट्र के बुलढाणा (Buldhana Crime News) से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जिससे फिर एक बार पुरे महाराष्ट्र में हड़कंप मचा हुआ है। 

दरअसल बुलढाणा जिले में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले के आरोप में पुलिस ने एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल के बाद देर रात संबंधित किसान को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, कृषक स्वयं सहायता समूह का पैसा निकालने आए एक किसान की खामगांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर से बहस हो गई। इससे किसान ने अपने साथ लाए चाकू से ऑफिस में बैंक मैनेजर पर हमला कर दिया। 

इस दिल दहला देने वाली घटना से बैंक में हंगामा मच गया। इतना ही नहीं बल्कि बैंक मैनेजर को बचाने के लिए आगे आये सहायक कर्मचारी पर भी   किसान ने हमला किया और उसे भी घायल कर दिया। इस घटना के बाद बैंक कर्मचारियों ने तुरंत बैंक मैनेजर को खामगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 

ऐसे में अब उनका इलाज चल रहा है। इस बीच पुलिस ने किसान किरण गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गायकवाड़ का पता लगाया और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से बुलढाणा में सनसनी मची हुई है। महाराष्ट्र में आये दिन लोग कानून को अपने हाथ में ले रहे है , ऐसे में  अब यह सवाल उठता है कि क्या लोगों को पुलिस और कानून व्यवस्था से डर नहीं लगता?