मनपा सीमा विस्तार पर नगरविकास मंत्री ने ली व्हीसी, मनपा सीमा विस्तार कार्यवाही जल्द कराने के मंत्री ने दिए निर्देश

    Loading

    चंद्रपुर. चंद्रपुर शहर महानगरपालिका का सीमा विस्तार करने की मांग विधायक किशोर जोरगेवार ने नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे से की थी. मांग अनुसार मंत्री शिंदे ने व्हीडीओ कान्फरसिंग द्वारा बैठक लेकर मनपा सीमा विस्तार की कार्यवाही जल्द करने के निर्देश दिए है. 

    बैठक में चंद्रपुर से विधायक किशोर जोरगेवार, मुंबई से नगर विकास विभाग के अप्पर मुख्य सचिव भुषण गगरानी व मनपा आयुक्त राजेश मोहीते आदि उपस्थित थे. चंद्रपुर महानगरपालिका की स्थापना 2010 में हुवी थी. इस क्षेत्र में केवल चंद्रपुर शहर का समावेश था. परंतु चंद्रपुर शहर से सटे दुर्गापुर, उर्जानगर, पडोली , ताडाली, दाताला, देवाडा, म्हाडा कॉलनी, एम.आय.डी.सी से आरवट यह क्षेत्र औद्योगीक दृष्टी से परिपूर्ण होने से अधिकांश कामगार व कर्मचारी यह चंद्रपुर शहर मनपा क्षेत्र के निवासी है. 

    परंतु यह क्षेत्र चंद्रपुर शहर महानगरपालिका क्षेत्र में समाविष्ट नही होने के कारण इस क्षेत्र का अपेक्षा अनुसार विकास से वंचित है. चंद्रपुर शहर से सटे उर्जानगर, दुर्गापुर, पडोली, ताडाली, दाताला, देवाडा, म्हाडा कॉलनी, एम.आय.डी.सी, आरवट आदि ग्रामपंचायत व अन्य ग्रामपंचायत का चंद्रपुर शहर महानगरपालिका में समाविष्ट करने पर विकास किया जा सकता है. इसलिए मनपा का सीमा विस्तार करने की आवश्यकता होने की मांग विधायक जोरगेवार ने नगरविकास मंत्री शिंदे से की थी. इस मांग की दखल लेते हुवे संबंधित विषय पर विडीओ कान्फरस बैठक आयेाजित की गई. 

    बैठक में विधायक किशोर जोरगेवार ने मनपा सीमा विस्तार का विषय उठाया. इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई. सीमा विस्तार का नया प्रस्ताव तैयार कर भेजने की जानकारी मनपा आयुक्त ने राजेश मोहीते को दी. इस तरह का प्रस्ताव जल्द से जल्द भेजगर मनपा सीमा विस्तार की कार्यवाही शिघ्र करने के निर्देश नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने आयुक्त मोहीते को दिए है.